फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumba Police traffic control receives a hoax call in which a caller claimed threat to the lives of employees working at Mumbai International airport

महाराष्ट्र: 'हेलो सर...मुंबई एयरपोर्ट के कर्मचारियों की जान को खतरा है', फर्जी कॉल से फूले पुलिस के हाथ-पांव

Wed, 29 Sep 2021 10:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Sep 2021 10:46 AM IST
सार

कॉलर ने फोन कॉल के जरिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस को बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम करने वाले कर्मचारियों की जान को खतरा है।

विज्ञापन
Mumba Police traffic control receives a hoax call in which a caller claimed threat to the lives of employees working at Mumbai International airport
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ट्रैफिक पुलिस कक्ष में मगलवार रात एक फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया। दरअसल कॉलर ने फोन कॉल के जरिए ट्रैफिक पुलिस को बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम करने वाले कर्मचारियों की जान को खतरा है। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस जांच में जुट गई। लेकिन जांच के कुछ देर बाद पता चला कि कॉल फर्जी था। वहीं इस मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉलर लखनऊ का रहने वाला है और मुंबई पुलिस लखनऊ पुलिस के संपर्क में है। आरोपी को जल्द मुंबई लाया जाएगा।

विज्ञापन


छह अगस्त को भी आया था फर्जी कॉल
बता दें कि इससे पहले मुंबई में पुलिस नियंत्रण कक्ष में छह अगस्त की रात को भी एक फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया था। दरअसल फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों सीएसएमटी, भायखला स्टेशन, दादर स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैं। बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने बताए गए जगहों की तलाशी ली। लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed