फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Multiple social media URLs, accounts blocked for working against national interest: I-B Ministry

I-B Ministry: देश विरोधी पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई, कई सोशल मीडिया यूआरएल और अकाउंट किए गए प्रतिबंधित

Wed, 21 May 2025 09:53 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 21 May 2025 09:53 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद, जो सोशल मीडिया यूआरएल और अकाउंट भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, उन्हें कानूनी प्रावधानों के तहत भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

विज्ञापन
Multiple social media URLs, accounts blocked for working against national interest: I-B Ministry
सोशल मीडिया - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक संसदीय समिति को बताया कि उसने कानून के अनुसार, कई सोशल मीडिया यूआरएल और अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित किया है। ये यूआरएल और अकाउंट पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम कर रहे थे।

विज्ञापन


मंत्रालय ने यह बताया कि उसने ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और बिचौलियों (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) को पाकिस्तान की वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग सामग्री को बंद करने को भी कहा। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी साझा की। समिति ने मंत्रालय से राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट और प्लेटफार्मों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि उसे कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए कई अनुरोध मिले थे और इन पर संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की गई। इसने इस मुद्दे पर एक एडवाइजरी भी जारी की थी। एडवाइजरी में कहा गया था कि भारत में हुए कई आतंकवादी हमलों के तार पाकिस्तान स्थित सरकारी और गैर-सरकारी तत्वों से जुड़े हैं।


राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और बिचौलियों को सलाह दी जाती है कि वे पाकिस्तान की वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया सामग्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, चाहे वे सदस्यता आधारित मॉडल पर उपलब्ध हों या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed