फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mulayam singh yadav ready to political fight to cm akhilesh yadav

अखिलेश से दो-दो हाथ करने को मुलायम तैयार, बना रहे हैं रणनीति

Mon, 09 Jan 2017 08:56 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav ready to political fight to cm akhilesh yadav

राजनीति से सन्यास लेने की उम्र में पहुंच चुके मुलामय ने जीवन जल्दी हार नहीं मानी। पुत्र अखिलेश के साथ राजनीतिक लड़ाई में भी झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। मुलायम पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहना चाहते हैं और यदि अखिलेश नहीं माने तो वह विधानसभा चुनाव 2017 की राजनीतिक लड़ाई में पुत्र अखिलेश से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। उच्चपदस्थ सूत्र बताते हैं लखनऊ से दिल्ली आने के बाद मुलायम ने इसकी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मुलायम की नजर उ.प्र. में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चेहरा सामने रखकर अखिलेश को संदेश देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए आजम खां समेत कुछ नेताओं के नाम पर पार्टी विचार कर रही है। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि कद्दावर आजम अल्पसंख्यक चेहरा हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी मुलायम ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि मुलायम लगातार उ.प्र. के पार्टी के कई नेताओं के संपर्क में हैं। वह केन्द्र के भी कुछ नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को चुनाव आयोग में भी मुलायम ने जरा सा भी झुकने का संदेश नहीं दिया। उन्होंने प्रो. राम गोपाल द्वारा बुलाए गए राष्ट्रीय सम्मेलन को असंवैधानिक करार दिया। यहां तक कि रामगोपाल गुट के लोगों द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गई दस्तावेजी प्रतियों को लेने से इनकार कर दिया।

मुलायम ने पार्टी, सिंबल, कार्यालय सभी पर अपना दावा ठोंका। समाजवादी पार्टी के संस्थापक ने चुनाव आयोग से अपील की वह उनकी पार्टी के मुद्दे पर जल्द से जल्द निर्णय ले, क्योंकि 11 फरवरी से मतदान शुरू हो जाएगा। इसलिए वक्त काफी कम है।


इस समय मुलामय भाई शिवपाल के साथ हैं। अमर सिंह के अलावा बेनी प्रसाद वर्मा, आजम खां, अंबिका चौधरी समेत पार्टी के तमाम नेताओं से लगातार मंत्रणा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed