{"_id":"57aad4d94f1c1b0445ee4b9b","slug":"mulayam-singh-wants-probe-into-death-of-lion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भावुक हो मुलायम ने कहा- मेरे दो शेर मर गए, जांच कराए केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भावुक हो मुलायम ने कहा- मेरे दो शेर मर गए, जांच कराए केंद्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
Mulayam shows anger against Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जैव विविधता उद्यानों से संबंधित प्रश्न के तहत यूपी के इटावा में लॉयन सफारी में दो शेरों की मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा, 'हमारे शेर मारे गए। इसे गुजरात के सीएम रहते हुए नरेंद्र मोदी ने उपहार स्वरूप दिया था। सभी सुविधाओं और अच्छे डॉक्टरों के बावजूद हमारे शेर मारे गए। इसकी वजह जानने के लिए उन्होंने सदन से इसकी जांच कराने की मांग की। इसके जवाब में पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने जांच का आश्वासन दिया।
मुलायम सिंह यादव ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब मैंने और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे शेर मांगे थे। हमने उनसे जितने शेर मांगे, उन्होंने उतने दिए। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। इटावा के उद्यान में उनकी रखवाली के लिए सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई। इसके बावजूद दो शेर मारे गए। यह गंभीर विषय है। हमारी तरफ से गलती हुई है तो हम सुधार करेंगे। लेकिन, जांच में कारणों का पता चलना चाहिए।'
इसके जवाब में पर्यावरण मंत्री अनिल माधव ने कहा कि मुलायम सिंह के प्रति उनकी श्रद्धा है। वह लोहिया की सोच के वाहक हैं। वह दो शेरों की मौत की जांच कराएंगे। यह भी देखना है कि शेरों की मौत कितने समय पहले हुई। अगर समय अधिक हो गया होगा तो बिसरा से पता लगाना कठिन होता है। कुछ निश्चित समय बाद परिस्थितियां बदल जाती हैं।

Trending Videos
चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने किया था जिक्र
Narendra Modi
बताते चलें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान लॉयन सफारी के शरे सुर्खियों में थे। नरेंद्र मोदी ने प्रचार के दौरान कहा था कि यूपी के सीएम गुजरात सरकार द्वारा गिफ्ट किए गए शेरों को सही तरीके से नहीं रख पाते। यूपी सरकार को शेर की जगह अमूल मांगना चाहिए था। बताते चलें कि वहां से मिले दोनों शेर की मौत हो गई है।
नरेंद्र मोदी के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि गुजरात सरकार ने मुफ्त में शेर नहीं दिए थे। यूपी सरकार ने शेरों के बदले में लक्कड़बग्घा गिफ्ट किया था।
नरेंद्र मोदी के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि गुजरात सरकार ने मुफ्त में शेर नहीं दिए थे। यूपी सरकार ने शेरों के बदले में लक्कड़बग्घा गिफ्ट किया था।