फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mukul roy will leave mamata banerjee TMC after durga puja

तृणमूल कांग्रेस ने मुकुल रॉय को 6 साल के लिए पार्टी से किया सस्पेंड

Mon, 25 Sep 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 25 Sep 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
mukul roy will leave mamata banerjee TMC after durga puja

पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपने बड़े नेता मुकुल रॉय को पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले मुकुल रॉय ने पार्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया था। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक मुकुल ने घोषणा की थी कि वे दुर्गा पूजा के बाद पार्टी का साथ छोड़ देंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं मुकुल रॉय पहले की पार्टी कार्यकारिणी से इस्तीफा दे चुके हैं और वे राज्यसभा सांसद पद भी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।


विज्ञापन


 
बता दें कि मुकुल रॉय पूर्व में रेल मंत्री रह चुके हैं। रॉय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि ममता बनर्जी के रेल मंत्री का पद छोड़ने के बाद रॉय ने उनकी कुर्सी संभाली। रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने डीयू ज्ञान उदय एक्सप्रेस नाम से स्पेशल ट्रेन चलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed