फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar abbas says India is heaven for muslims, rights of all citizens including minorities are guaranteed

देश में सुरक्षित हैं अल्पसंख्यकों के अधिकार, कुछ लोग दुष्प्रचार फैलाने में लगे: नकवी

Tue, 21 Apr 2020 02:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar abbas says India is heaven for muslims, rights of all citizens including minorities are guaranteed
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एनआई

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों समेत सभी वर्गों के अधिकार सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ लोग दुष्प्रचार और फर्जी खबरों के जरिए देश की एकता के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। मंत्री ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब इस्लामी देशों के संगठन ओआईसी ने भारत में कथित 'इस्लामोफोबिया' की आलोचना की है। 
विज्ञापन


नकवी ने संवाददाताओं से कहा, 'एक बात साफ है, धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव भारतवासियों के लिए फैशन नहीं, बल्कि जुनून है। यह हमारे देश की ताकत है। इसी ताकत ने देश के अल्पसंख्यकों सहित सभी लोगों के धार्मिक, सामाजिक अधिकार सुरक्षित हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि भारत मुसलमानों और सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए स्वर्ग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण के बिना सशक्तिकरण की भावना के साथ सबको विकास में जोड़ा जा रहा है।


नकवी के मुताबिक संकट के समय में भी कुछ लोग दुष्प्रचार और फर्जी खबरों के माध्यम से देश की इस ताकत को कमजोर करने की साजिश में लगे हुए हैं। लोगों को इस साजिश को लेकर सजग रहना चाहिए। मंत्री के मुताबिक देश का माहौल खराब कर रहे लोग भारतीय मुसलमानों के दोस्त नहीं हो सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed