फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi slammed opposition saying it should come out of hangover of feudal arrogance and accept mistakes over suspension of 12 MPs from Rajya Sabha

12 सांसदों का निलंबन: नकवी का विपक्ष पर हमला, 'सामंती अहंकार के हैंगओवर' से बाहर आएं, गलतियां स्वीकार करें

Wed, 01 Dec 2021 08:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Dec 2021 08:11 PM IST
सार

वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि गलती मान लेने से कोई छोटा नहीं हो जाता बल्कि ऐसा करने से उसका कद बढ़ता ही है। 

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi slammed opposition saying it should come out of hangover of feudal arrogance and accept mistakes over suspension of 12 MPs from Rajya Sabha
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संसद के पिछले मानसून सत्र के दौरान अनुशासनहीनता के मामले में 12 राज्यसभा सांसदों को निलंबित करने को लेकर हो रहे हंगामे के बीच उच्च सदन के उप नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष को निशाने पर लिया। नकवी ने कहा कि विपक्ष को उनके सामंती अहंकार के हैंगओवर से बाहर आना चाहिए और अपने कृत्यों को सही साबित करने के स्थान पर अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार यानी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन अगस्त में हुए मानसून सत्र के दौरान संसदीय मर्यादाओं के विरुद्ध व्यवहार करने वाले 12 सांसदों को इस पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। विपक्ष इस फैसले को अलोकतांत्रिक करार देते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी नेताओं ने निलंबन के इस फैसले को उच्च सदन के सभी प्रक्रियाओं व नियमों का उल्लंघन बताया है।

विज्ञापन

पूरे देश से माफी मांगें निलंबित सांसद: सरकार

वहीं, सरकार ने इस फैसले का समर्थन करते हुए मांग की है कि दोषी सांसदों को न केवल राज्यसभा चेयरमैन से बल्कि सदन और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। दूसरी ओर निलंबित सासंदों ने यह कहते हुए इस मांग को खारिज कर दिया है कि हम लोगों के मुद्दे उठा रहे थे। नकवी ने इसे लेकर कहा कि सरकार हमेशा से उन सदस्यों के समर्थन में रही है जो मुद्दों पर सार्थक बहस करना चाहते हैं।

विज्ञापन

अपनी गलती स्वीकार करें विपक्षी दल: नकवी

नकवी ने कहा, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ सदस्यों की प्राथमिकता सदन की गरिमा को भंग करना और कार्यवाही में बाधा पहुंचाना प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है उन्हें अपने कृत्यों को सही ठहराने की कोशिश करने के स्थान पर अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है।

विज्ञापन

'गलती मान लेने से कोई छोटा नहीं हो जाता है'

वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी ने आगे कहा, 'विपक्ष को अब अपने सामंती अहंकार के हैंगओवर से बाहर आना चाहिए और संसदीय गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां का पालन करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि अगर कोई अपनी गलती मान लेता है तो वह छोटा नहीं हो जाता है अपितु जब कोई व्यक्ति अपनी गलती ईमानदारी से स्वीकार करता है तो उसके कद में बढ़ोतरी ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed