फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi says forced conversion cannot be a measure of the spread of any religion in a country like India

केंद्रीय मंत्री अब्बास नकवी बोले- भारत जैसे देश में जबरन धर्म परिवर्तन किसी धर्म के प्रसार का नहीं हो सकता पैमाना

Wed, 29 Sep 2021 05:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 05:07 AM IST
सार

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, भारत कभी भी धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता का शिकार नहीं हो सकता क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान का केंद्र है और सर्व धर्म समभाव व वसुधैव कुटुंबकम का प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi says forced conversion cannot be a measure of the spread of any religion in a country like India
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत जैसे देश में जबरन धर्म परिवर्तन किसी धर्म के प्रसार का मापदंड नहीं हो सकता। साथ ही यह भी कहा कि भारत में आस्तिक और नास्तिक दोनों समान अधिकारों के साथ रहते हैं।

विज्ञापन


देश की सहिष्णुता की संस्कृति और मिलजुल कर रहने की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी
देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले ईसाई समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात के दौरान नकवी ने कहा, भारत कभी भी धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता का शिकार नहीं हो सकता क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान का केंद्र है और सर्व धर्म समभाव व वसुधैव कुटुंबकम का प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी, यहूदी, बहाई सहित दुनिया के विभिन्न धर्मों के लोग भारत में रहते हैं। वहीं, करोड़ों ऐसे लोग भी हैं, जो नास्तिक हैं लेकिन दोनों तरह के लोगों को संविधान से संरक्षण प्राप्त है और उन्हें समान सांविधानिक और सामाजिक अधिकार मिले हुए हैं। नकवी ने कहा, भारत की सहिष्णुता की संस्कृति और मिलजुल कर रहने  की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करना हम सब की सामूहिक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed