फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi has asked people to worship at home on the occasion of Shab-e-Baaraat

शब-ए-बारात की रात अपने घरों में इबादत करें: मुख्तार अब्बास नकवी

Tue, 07 Apr 2020 03:08 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 07 Apr 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi has asked people to worship at home on the occasion of  Shab-e-Baaraat
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala

मंगलवार को 'शब-ए-बारात' को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समुदाय से दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। नकवी ने लोगों से कहा है कि वे 'शब-ए-बारात' के मौके पर लॉकडाउन और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंन्सिंग) के दिशानिर्देशों का पालन करें और इस दौरान अपने घरों पर ही इबादत करें।

विज्ञापन


नकवी ने इस दौरान अपने एक बयान में कहा कि देश के ज्यादातर धर्म गुरूओं और धार्मिक-सामाजिक संगठनों की तरफ से शब-ए-बारात के दिन पूरी तरह से लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील की गई है। बता दें कि इस बार 8-9 अप्रैल की रात शब-ए-बारात है। इस्लामी कैलेंडर में इस रात को पवित्र माना जाता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में इबादत करते हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'केंद्रीय वक्फ परिषद के जरिए सभी राज्यों के वक्फ बोर्डो को निर्देश दिया गया है कि सभी लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंन्सिंग के दिशा-निर्देशों का पालन कराने में प्रशासन की मदद करें। इसके साथ ही सभी राज्यों के वक्फ बोर्ड लोगों से शब-ए-बारात के दिन घरों में ही इबादत के लिए अपील करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने इस दौरान कहा, 'हमें अपने-अपने घरों में रहकर इबादत और कोरोना के कहर से हिन्दुस्तान और पूरी दुनिया को निजात मिलने की दुआ करनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंन्सिंग का देश गंभीरता से पालन कर रहा है। हमारी किसी भी तरह की लापरवाही हमारे परिवार, पूरे समाज और मुल्क के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। हमें कोरोना को शिकस्त देने के लिए दिशानिर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।'


बता दें कि कोरोना वायरस से देश भर में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस महामारी के संक्रमण से 4421 लोग प्रभावित हैं। हालांकि, इस बीच 325 मरीज इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed