फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Chhabra suspended from remake of 'The Fault In Our Stars' over allegations of metoo

#MeToo के आरोपों को लेकर ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ के रीमेक से मुकेश छाबड़ा निलंबित

Fri, 19 Oct 2018 04:56 PM IST
भाषा, मुम्बई
भाषा, मुम्बई Updated Fri, 19 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Chhabra suspended from remake of 'The Fault In Our Stars' over allegations of metoo
Mukesh Chhabra

‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ के हिन्दी रीमेक से निर्देशक के रूप में अपनी पारी की शुरूआत करने के लिए तैयार कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद फिल्म से निलंबित कर दिया गया है। मुकेश छाबड़ा पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं।

विज्ञापन


प्रोडक्शन हाउस ‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि जब तक मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग कंपनी इन आरोपों को लेकर अपनी जांच पूरी नहीं कर लेती, तब तक निर्देशक निलंबित रहेंगे।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है,‘एक जिम्मेदार संगठन के रूप में, स्टार इंडिया कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के किसी भी आरोप को बहुत गंभीरता से लेता है। इसलिए फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने हमारी फिल्म ‘किजी और मैनी’ के निर्देशक मुकेश छाबड़ा की सेवाओं को उस समय तक निलंबित कर दिया है, जब तक मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग कंपनी की आतंरिक शिकायत समिति (आईसीसी) आरोप को लेकर अपनी जांच पूरी नहीं कर लेती है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों से इनकार किया

‘किजी और मैनी’ फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सिंह काम कर रही हैं। मिड-डे में प्रकाशित एक रिपोर्ट में चार महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियों ने छाबड़ा और एक अन्य कास्टिंग निर्देशक विक्की सिदाना पर ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं।

छाबड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये गये एक पत्र में इन आरोपों से इनकार किया था। पत्र में कहा गया था, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई वर्षों की कड़ी मेहनत को इस तरह के निराधार आरोप लगाकर खराब किया जा रहा है।

इस परिप्रेक्ष्य में, हमारे पास एक आईसीसी समिति है और यदि शिकायत प्राप्त होती है तो इसे जांच के लिए इस समिति के पास भेजा जा सकता है, जिसकी हम सराहना कर सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed