फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani is the 15th richest person in the world, giving Jack Ma the collision

मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15वें सबसे अमीर शख्स, जैक मा को दे रहे टक्कर

Sat, 23 Jun 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani is the 15th richest person in the world, giving Jack Ma the collision

देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स द्वारा जारी सूची के अनुसार, उन्होंने वॉलमार्ट कंपनी के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, वह चीन की कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मा के काफी करीब पहुंच गए हैं। इंडेक्स के मुताबिक, सूची में 14वें नंबर पर काबिज जैक मा की कुल पूंजी बृहस्पतिवार को 45.8 अरब डॉलर (करीब 3.11 लाख करोड़ रुपये) थी जबकि मुकेश अंबानी की कुल दौलत 41.9 अरब डॉलर (तकरीबन 2.84 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई।

विज्ञापन


19 जून को अंबानी की कुल दौलत 40.5 अरब डॉलर (2.75 लाख करोड़ रुपये) थी। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में 1.4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। 21 जून को उनकी कुल दौलत 41.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई। महज दो दिन में उनकी संपत्ति में करीब 95 अरब रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, वॉलमार्ट के जिम वॉल्टन की संपत्ति भी 41.3 अरब डॉलर है लेकिन 2018 के दौरान उनकी संपत्ति में 4.77 अरब डॉलर की कमी आई जिस वजह से उन्हें 16वें स्थान पर रखा गया है। 17वें स्थान पर रॉब वॉल्टन हैं जिनकी संपत्ति 41 अरब डॉलर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इतना कच्चा तेल या सोना खरीद सकते हैं
इंडेक्स के मुताबिक, अंबानी के पास जितनी दौलत है, उतने में वह 56.6 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीद सकते हैं या फिर इतने में वह करीब 1 अरब ग्राम सोना खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले नंबर पर जेफ बेजोस 
सूची में पहले स्थान पर अमेजन के जेफ बेजोस (संपत्ति 145 अरब डॉलर) बने हुए हैं। उनके बाद 92.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और तीसरे नंबर पर 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्कशियर हैथवे इंक के चेयरमैन वारेन बफेट हैं। फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी बफेटको टक्कर दे रहे हैं। वह 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हैं। पांचवें पर 74.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्पेन के रिटेल कारोबारी अमेंसियो ऑर्टेगा हैं।


बेजोस ने छह माह से भी कम समय में अंबानी के बराबर संपत्ति कमाई
वर्ष 2018 में ही बेजोस की संपत्ति में 45.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है यानी मुकेश अंबानी को जितनी संपत्ति कमाने में पूरी उम्र लगी, उतनी कमाई बेजोस ने 6 महीने से भी कम समय में कर ली है।

500 अमीर लोगों की सूची में ओपरा विनफ्रे भी
मीडिया मुगल ओपरा विनफ्रे 500 सबसे अमीर लोगों की सूची में 483वें नंबर पर काबिज हैं। उनकी कुल संपत्ति 4.02 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed