फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani daughter Isha Ambani blessed with twins

Isha Ambani: अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Sun, 20 Nov 2022 03:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 03:49 PM IST
सार

ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई। आनंद पिरामल राजस्थान से हैं।

विज्ञापन
Mukesh Ambani daughter Isha Ambani blessed with twins
ANI - फोटो : Social Media

विस्तार

दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुडवा बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी परिवार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ईशा अंबानी ने आज दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। इन बच्चों का नामकरण भी कर दिया गया है। जुडवा बच्चों में लड़की का नाम आदिया व लड़के नाम कृष्णा रखा गया है।

विज्ञापन


2018 में हुई थी शादी 
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया है। अभी वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई।
विज्ञापन


राजस्थान से हैं आनंद पिरामल

  • आनंद पिरामल राजस्थान से हैं। राजस्थान के झुंझनु जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलियां और पैलेस हैं।
  • ईशा की सास स्वाति पिरामल भी पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। स्वाति ही मुंबई की गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक हैं। वे वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान हासिल कर चुकी हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ईशा की ननद नंदिनी पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार संभालती हैं।
  • ईशा अंबानी के ससुर अजय पिरामल अपनी कंपनी का चेयरमैन होने के अलावे  श्रीराम ग्रुप के चेयरमेन, टाटा सन लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हावर्ड बिजनेस स्कूल के बोर्ड मेंबर, अनंत नैशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चेयरमेन, प्रथम एजुकेश फाउंडेशन के चेयरमेन के चेयरमेन का पद भी संभालते हैं। वह IIT इंदौर के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed