फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mufti said, I appeal Centre to revive Lahore Declaration, Trade routes with Pak shouldn't be blocked

केंद्र से महबूबा की गुजारिश, लाहौर घोषणा करें फिर से शुरू, पाकिस्तान से व्यापार न हो बंद

Sat, 29 Jul 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sat, 29 Jul 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
Mufti said, I appeal Centre to revive Lahore Declaration, Trade routes with Pak shouldn't be blocked
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

तिरंगे पर विवादित बयान के बाद एक बार फिर महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र से अपील करती हूं कि लाहौर घोषणा को फिर से शुरू करें जिससे हम जम्मू-कश्मीर में शांति से रह सकें। 

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार मार्गों को ब्लाक नहीं किया जाना चाहिए, इसके बजाय वहां से ड्रग्स की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा था कि अगर आर्टिकल 35A में छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर में ऐसा कोई नहीं बचेगा जो तिरंगे को पकड़ सके। यानि कश्मीरियों के विशेषाधिकारों से छेड़छा़ड़ करने पर तिरंगे को थामने वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा था कि उनके लिए इंदिरा गांधी ही भारत हैं। 


महबूबा ने यह भी कहा कि एक तरफ हम संविधान के दायरे में कश्मीर मुद्दे का समाधान करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ हम इस पर हमला करते हैं। इस तरह से कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं निकाला जा सकता। महबूबा ने कहा कि मेरे जैसी तमाम पार्टियां जो जोेखिम के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज हाथ में रखती हैं, अगर आर्टिकल में बदलाव किया गया, तो कोई तिरंगे को हाथ भी नहीं लगाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed