फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MUDA Commissioner Mansoor Ali Arrested by Lokayukta on 25 lakh Bribe Charges News Update in hindi

News Update: एमयूडीए के आयुक्त मंसूर अली को लोकायुक्त ने पकड़ा, 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप

Sun, 24 Mar 2024 07:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
MUDA Commissioner Mansoor Ali Arrested by Lokayukta on 25 lakh Bribe Charges News Update in hindi
National News - फोटो : Social Media

लोकायुक्त ने मंगलुरु शहरी विकास प्रधिकरण के आयुक्त मंसूर अली खान को गिरफ्तार किया है। खान पर कथित रूप से आरोप है कि उसने टीडीआर जारी करने के लिए कथित तौर पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। अधिकारियों ने साथ में एक दलाल मोहम्मद सलीम को भी गिरफ्तार किया है, जो पीड़ित से पैसे ले रहा था।  

विज्ञापन

लोकायुक्त ने एक बयान जारी कर कहा कि मंगलुरु के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जाल बिछाया गया था, जो सफल रहा। आरोपी के खिलाफ मंगलुरु के गिरिधर शेट्टी ने शिकायत की थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार
तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। मामला काकतीय विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार की है। आरोपी भूपालपल्ली साइबर क्राइम में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल : मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास से 40 लाख की नकदी और संपत्ति के दस्तावेज जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के बीरभूम स्थित आवास से संपत्ति संबंधित कई दस्तावेज, एक मोबाइल फोन और 40 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। इस मामले में मंत्री से कुछ सवाल भी पूछे गए हैं।
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उनके आवास पर 14 घंटे तक अभियान चलाया गया। ईडी के अधिकारियों ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में एजेंसी की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को सिन्हा के बोलपुर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया था। ईडी के अधिकारी ने बताया कि सिन्हा यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उनके आवास पर इतनी नकदी क्यों रखी गई थी। केंद्रीय एजेंसी ने सिन्हा के आवास पर उस समय छापा मारा, जब वह बोलपुर से लगभग 90 किमी दूर मुरारई में अपने पैतृक आवास पर थे। ईडी अधिकारियों ने सिन्हा को बोलपुर वापस आने को कहा और वहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की।

जगन्नाथ मंदिर में अवैध रूप से प्रवेश करने पर विदेशी महिला हिरासत में
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में अवैध रूप से प्रवेश करने पर पुलिस ने शनिवार को एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया। महिला पोलैंड की रहने वाली है। एक अधिकारी ने कहा, मंदिर के एक सेवादार ने उसे मंदिर में बैसीपहाचा के पास देखा और पुलिस को सूचित किया। एडिशनल एसपी सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि महिला को श्रीजगन्नाथ मंदिर अधिनियम-1955 का उल्लंघन करने के लिए हिरासत में लिया गया था, जो मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाता है।

झारखंड के पूर्व विधायक पर हमले में आरोपपत्र दायर
झारखंड के पूर्व विधायक गुरचरण नायक पर हमले के मामले में एक और आरोपी मोने तियु उर्फ मोने दादा के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपपत्र दायर किया है। हमले में सीपीआई (एम) कैडरों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। आरोपी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले का रहने वाला है।

वडोदरा हवाईअड्डे पर 50 लाख मूल्य के डॉलर जब्त
अमेरिका से दिल्ली होते हुए वडोदरा हवाईअड्डे पर पहुंचे एक व्यक्ति से ईडी ने लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के 60,000 डॉलर जब्त किए। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को गुजरात के वडोदरा में आरोपी के आवास पर भी तलाशी ली। उसकी पहचान नहीं की गई है। आरोपी ने अमेरिका से वहां पहुंचने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को विदेशी मुद्रा की घोषणा नहीं की।

यूएई की एडनॉक को भारतीय रणनीतिक भंडार से तेल निर्यात की मिली अनुमति
केंद्र सरकार ने अबूधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनॉक) को मंगलौर में भूमिगत रणनीतिक भंडार में संग्रहीत कच्चे तेल का निर्यात करने की अनुमति दी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक आदेश में शनिवार को कहा कि यूएई की फर्म को परिचालन संबंधी लचीलापन देने के लिए यह फैसला किया गया। इस समय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अलावा किसी को कच्चे तेल का निर्यात करने की अनुमति नहीं है।

भारत-म्यांमार सीमा के पास हथियार, गोला-बारूद बरामद
भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त कर मिजोरम के चंपई जिले में एक म्यांमार नागरिक को गिरफ्तार किया है। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने जोखावथर से यह जब्ती की। इसमें मैगजीन के साथ एक एम4 असॉल्ट राइफल, मैगजीन के साथ एक जर्मन निर्मित पिस्तौल, दो डबल बैरल राइफल, दो सिंगल बैरल राइफल, 5.56 मिमी की 20 राउंड, 9 मिमी की छह राउंड और दो हेलमेट शामिल हैं।

दुष्कर्म आरोपी यूएई से लाया गया वापस
केरल में दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पण के जरिये वापस लाया गया। सीबीआई के मुताबिक, आरोपी पीरू मुहम्मद याह्या खान के खिलाफ इस साल की शुरुआत में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। खान एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत और 2008 में कोट्टायम के पाला पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के मामले के संबंध में अपराधों का सामना कर रहा था। सीबीआई के वैश्विक संचालन केंद्र ने उसके प्रत्यर्पण के लिए इंटरपोल, केरल पुलिस, अबूधाबी में भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय किया। 

मीडिया को सत्ता का दलाल नहीं बनना चाहिए : धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मीडिया को सत्ता का दलाल नहीं बनना चाहिए और उसे निष्पक्ष रहकर तथा राजनीति में शामिल न होकर अपने उद्देश्य की सर्वोत्तम पूर्ति करनी चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर बहस स्वाभाविक नहीं है और मीडिया को ऐसी स्थिति में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कानून किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता के अधिकार से वंचित नहीं करता है, लेकिन एक अलग धारणा बनाई जा रही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग पड़ोस में सताए गए अल्पसंख्यकों पर मानवाधिकार के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक संदर्भ और सुखद प्रभाव को पहचानने में विफल रहे। धनखड़ ने कहा कि मीडिया वस्तुनिष्ठ होकर और राजनीति में शामिल न होकर अपने उद्देश्य को सर्वोत्तम ढंग से पूरा करता है। हम जमीनी हकीकत जानते हैं। मैं इस पर ज्यादा विचार नहीं करूंगा। उपराष्ट्रपति ने कहा, मीडिया को केवल अपना काम करना है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी जवाबदेह है।

बकाया कर नहीं चुकाने के लिए कांग्रेस के तीन-चार खाते अटैच हुए, फ्रीज नहीं : भाजपा
भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर भ्रामक बयानबाजी करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा, कांग्रेस के कई बैंक खाते हैं, इनमें से 3-4 खाते ही अटैच किए गए हैं, उन्हें फ्रीज नहीं किया गया। यह कार्रवाई आयकर विभाग ने बकाया कर का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर किया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सभी खातों में पैसे जमा किए और निकाले जा सकते हैं, केवल 125 करोड़ रुपये को छोड़कर। उन्होंने कहा, कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए वह गलतबयानी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, विभिन्न बैंकों में कांग्रेस के 1,000 करोड़ हैं। ये सभी विभिन्न पैन कार्ड का इस्तेमाल कर खोले गए हैं। कांग्रेस अपनी पार्टी के संविधान का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस के पास 500 करोड़ की अचल संपत्ति है।


कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की कहा-रिश्वत के लिए इस्तेमाल
कांग्रेस ने शनिवार को चुनावी बाॅन्ड मुद्दे की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की अपनी मांग दोहराई। आरोप लगाया कि इस अपारदर्शी योजना से प्रीपेड, पोस्टपेड और यहां तक कि छापे के बाद भी बैंकिंग चैनल के माध्यम से रिश्वत दी गई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने काला धन वापस लाने की गारंटी दी थी। उस व्यक्ति ने इसके बजाय भ्रष्टाचार को वैध बना दिया और इसे छिपाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा ने 2004 करोड़ के चंदे के बदले निजी कंपनियों को लाखों करोड़ों के फायदे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed