{"_id":"659a05b853d2e0e85d033c08","slug":"mthl-longest-sea-bridge-ready-pm-modi-inaugurate-on-january-12-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MTHL: सबसे लंबा समुद्री पुल तैयार, 12 जनवरी को पीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MTHL: सबसे लंबा समुद्री पुल तैयार, 12 जनवरी को पीएम करेंगे उद्घाटन
Sun, 07 Jan 2024 07:30 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:30 AM IST
सार
यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। 6 लेन वाले पुल की कुल लंबाई 21.8 किमी है। इसका 16.5 किमी. हिस्सा समुद्र और शेष 5.5 किमी. हिस्सा जमीन पर है। एमटीएचएल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में से एक मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का प्रधानमंत्री मोदी आध्यात्मिक प्रणेता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। 6 लेन वाले पुल की कुल लंबाई 21.8 किमी है। इसका 16.5 किमी. हिस्सा समुद्र और शेष 5.5 किमी. हिस्सा जमीन पर है। एमटीएचएल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को पुल का निरीक्षण किया, इसके बाद उद्धाटन की तिथि की घोषणा की। पुल को एमएमआरडीए ने निर्मित किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना से मुंबई के शिवड़ी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। यह आर्थिक राजधानी का चेहरा बदल देगा।
विज्ञापन