फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MSP: Rahul Gandhi counterattack- Farmers become happy with if govt give them Rs 21,000 crore

MSP: राहुल गांधी का पलटवार- 21,000 करोड़ रुपये में खुश हो जाते किसान, 14 लाख करोड़ का बैंक लोन भी तो हुआ माफ

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, एक ओर गोदी मीडिया को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के आंदोलनरत किसानों को देशद्रोही, नक्सलवादी और खालिस्तानी कहने की पूरी छूट (या हिदायत?) दी जा रही है...
loader
MSP: Rahul Gandhi counterattack- Farmers become happy with if govt give them Rs 21,000 crore
MSP: Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

किसान आंदोलन 2.0 को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर हो गई है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 'एमएसपी' देने को लेकर केंद्र सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, एमएसपी की कानूनी गारंटी दे पाना भारत सरकार के बजट में संभव नहीं है, ये बात झूठ है। सच बात ये है कि CRISIL के अनुसार 2022-23 में किसानों को एमएसपी देने में सरकार पर 21,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आता। यह कुल बजट का मात्र 0.4 फीसदी है। जिस देश में 14 लाख करोड़ रुपये के बैंक लोन माफ कर दिए गए हों, 1.8 लाख करोड़ रुपये, कॉरपोरेट टैक्स में छूट दी गई हो, वहां किसान पर थोड़ा सा खर्च भी इनकी आंखों को क्यों खटक रहा है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, जब से कांग्रेस ने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का संकल्प लिया है, तब से मोदी के प्रचारतंत्र और मित्र मीडिया ने एमएसपी पर झूठ की झड़ी लगा दी है। एमएसपी की गारंटी से कृषि में निवेश बढ़ेगा, ग्रामीण भारत में डिमांड बढ़ेगी और किसान को अलग-अलग किस्म की फसलें उगाने का भरोसा भी मिलेगा। ये देश की समृद्धि की गारंटी है। एमएसपी पर जो लोग भ्रम फैला रहे हैं, वो डॉ. स्वामीनाथन और उनके सपनों का अपमान कर रहे हैं। एमएसपी की गारंटी से भारत का किसान, बजट पर बोझ नहीं, जीडीपी ग्रोथ का सूत्रधार बनेगा।

दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, एक ओर गोदी मीडिया को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के आंदोलनरत किसानों को देशद्रोही, नक्सलवादी और खालिस्तानी कहने की पूरी छूट (या हिदायत?) दी जा रही है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सिर्फ किसानों, मजदूरों और आदिवासियों का पक्ष रखने वाले हैंडल्स/अकाउंट्स सरकार द्वारा ब्लॉक करवाए जा रहे हैं। भाजपा कहती है कि वह किसानों से बातचीत करना चाहती है। किसानों ने मोदी सरकार की शैतानी और चालाकी को समझ लिया है। सरकार की नियत साफ नहीं है, इसलिए उनके एक और झूठे ऑफर को ठुकरा दिया है। कई देशों में इस समय किसान आंदोलन चल रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी निर्वाचित सरकार ने 'लोकतंत्र' का इस तरह गला नहीं घोंटा है। किसानों के साथ हो रहे अन्याय का जल्द ही अंत होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी की जो गारंटी दी है, उसे लागू करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। जयराम ने कहा, साथ ही साथ किसानों को न्याय का हक दिलाने के लिए हम कर्ज माफी समेत अन्य जरूरी कदम भी उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed