फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mr. Asia-2022 Yatinder Singh said, resolve, focus on the goal, you will get the destination

Yatinder Singh: मिस्टर एशिया-2022 यतिंद्र सिंह बोले, संकल्प कीजिए, लक्ष्य पर फोकस कीजिए मंजिल मिलेगी

Thu, 03 Nov 2022 07:56 PM IST
शक्तिराज सिंह एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 07:56 PM IST
सार

यतिंद्र ने कहा, मेरा मानना है कि अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको जीवन में किसी के अंडर ही कुछ भी सीखना चाहिए। अगर आप किसी के निरगानी में सीखते हैं तो आपको पता चलता है कि क्या करना है और क्या नहीं करना। 

विज्ञापन
Mr. Asia-2022 Yatinder Singh said, resolve, focus on the goal, you will get the destination
यतिंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज के युवा हर चीज जल्द पाने की इच्छा रखते हैं। उनको हर चीज जल्दी चाहिए लेकिन मेरा सुझाव है कि हर चीज को समय दीजिए। समय आने पर आप उसके हकदार होंगे। यही बात बॉडीबिल्डिंग में भी लागू होती है। अगर आप जल्दबाजी नहीं करेंगे तो बहुत शानदार बॉडीविल्डर बन पाएंगे। यह बात आजयहां खास बातचीत में मालदीव-2022 में मिस्टर एशिया रहे यतिंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में भी भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि हमको हर काम धीरे-धीरे करना चाहिए। कोई भी एक ही दिन में महान नहीं बनता। इसके लिए समय लगाना पड़ता है। समय देना पड़ता है। आप किसी भी फील्ड में हों, आपको उसके लिए समय देना होगा। आपको संकल्प लेना होगा। इस क्षेत्र में भी युवा सोचते हैं कि रात-रात में वे बॉडीविल्डर बन जाएंगे। मेरा कहना है कि कम से कम पांच से छह साल बाद आपको कुछ सफलता मिलने लगेगी। आपको अपना गोल तय करना है और फिर आपको उस पर आगे बढ़ना है। सफलता निश्चित मिलेगी।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में यतिंद्र ने कहा, मेरा मानना है कि अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको जीवन में किसी के अंडर ही कुछ भी सीखना चाहिए। अगर आप किसी के निरगानी में सीखते हैं तो आपको पता चलता है कि क्या करना है और क्या नहीं करना। किस तरह से उस रास्ते पर चलना है। जीवन में गुरु या मेंटर का बहुत महत्व है। गुरु ही आपको सही रास्ता दिखा सकता है। सभी को सुझाव दूंगा कि आप अगर बेहतर बनना चाहते हैं तो आपको गुरु के पास जाना होगा, चाहे वह बॉडीविल्डिंग ही क्यों ना करनी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यतिंद्र ने कहा, युवाओं से मेरा सुझाव है कि सप्लीमेंट ना ही लें तो अच्छा है। मेरा तो यही सुझाव है। जो लेता है, उसे अपने गुरु की देखरेख में ही लेना चाहिए। इसके विपरीत असर भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, इसमें बहुत कुछ ध्यान रखना होता है। इसलिए हर बॉडीविल्डर को अपने वजन, अपनी दिनचर्या और अपनी स्थितियों को ध्यान में रखकर ही खान-पान का चयन करना चाहिए।


निश्चित रूप से भारत का इस क्षेत्र में भविष्य बहुत बेहतर है। हम लगातार इस ओर कोशिश कर रहे हैं। हमारे देश के युवा इस ओर आगे बढ़ रहे हैं।
युवाओं से यही कहना चाहता हूं कि संकल्प कीजिए। अपने लक्ष्य पर फोकस कीजिए, धैर्य रखिए। धीरे-धीरे आगे बढ़िए, मंजिल में पहुंचने से कोई रोक नहीं सकेगा।

इस बॉडीविल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन के फ्लैक्स मानिया के तत्वावधान में किया गया। इसके प्रमुक गोल्डी खान ने कहा, हमार मकसद है युवाओं को इस ओर आकर्षित करना। युवाओं को एक मंच देना, ताकि हमारे युवा आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed