फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MPs and MLAs Continue to Practise as Lawyers Bar Council issues notice

क्या नेताओं को वकालत से रहना होगा दूर? BCI ने जारी किए नोटिस

Wed, 10 Jan 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Jan 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
MPs and MLAs Continue to Practise as Lawyers Bar Council issues notice
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बुधवार को वकालत करने वाले नेताओं को नोटिस जारी किए हैं। इस नोटिस में उनसे जवाब मांगा गया है कि क्यों ना सांसदों और विधायकों को वकालत से दूर रखा जाए।
विज्ञापन


बीसीआई ने वकालत करने वाले नेताओं से इस सिलसिले में एक हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। 
विज्ञापन

 

बता दें कि भाजपा के नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और बीसीआई को पत्र लिख आग्रह किया था कि एमएलए और सांसदों को वकालत से रोका जाए। गौरतलब है कि एक अनुमान के अनुसार 16वीं लोकसभा के करीब 7 फीसदी सांसद वकालत करते हैं। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में फैसला सुनाया था जिसमें कहा गया था कि बीसीआई और अधिवक्ता अधिनियम के नियमों के तहत किसी भी नेता को वकालत के पेशे से दूर नहीं रखा जा सकता ऐसे में वह कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed