{"_id":"63a855da7a6b2d6f8e754644","slug":"mp-shewale-seeks-nia-probe-into-rape-complaint-filed-against-him-by-woman-claims-she-has-pak-links","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahrashtra: सांसद शेवाले की मांग- मेरे खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की एनआईए करे जांच, महिला के पाकिस्तान से संबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahrashtra: सांसद शेवाले की मांग- मेरे खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की एनआईए करे जांच, महिला के पाकिस्तान से संबंध
Sun, 25 Dec 2022 07:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:23 PM IST
सार
राहुल शेवाले ने दावा करते हुए कहा, महिला मुझ पर निराधार आरोप लगा रही है..वह एक आदतन शिकायतकर्ता है और पिछले दो वर्षों से मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रही है। उसके पाकिस्तान और दाऊद इब्राहिम (भगौड़ा गैंगस्टर) से संबंध हैं।
विज्ञापन
शिवसेना सांसद राहुल शेवाले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। सांसद शेवाले ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच एनआईए से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शेवाले ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह मांग की है।
विज्ञापन
शेवाले ने दावा करते हुए कहा, महिला मुझ पर निराधार आरोप लगा रही है..वह एक आदतन शिकायतकर्ता है और पिछले दो वर्षों से मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रही है। उसके पाकिस्तान और दाऊद इब्राहिम (भगौड़ा गैंगस्टर) से संबंध हैं। वह कोविड 19 के दौरान प्रदान की गई मेरी मदद का दुरुपयोग कर रही है और मेरे राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अंधेरी की एक अदालत ने निर्देश दिया है कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उनकी पत्नी ने भी महिला के खिलाफ गोवंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शेवाल ने आरोप लगाया, पुलिस महिला की तलाश कर रही है। यह एक गंभीर मामला है कि महिला को बचाया जा रहा है और सार्वजनिक मंच पर लाया जा रहा है। युवा सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) इस कदम के पीछे है।
महाराष्ट्र विधान परिषद के उप सभापति नीलम गोरे ने गुरुवार को राज्य सरकार से दक्षिण मध्य मुंबई से सांसद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के लिए कहा है। उद्धव गुट के शिवसेना एमएलसी ने सदन में मामला उठाया था। महिला ने इस साल के शुरुआत में शेवाले पर यह आरोप लगाया था।