{"_id":"63c6c64b42623c6a5022e74d","slug":"mp-shewale-moves-hc-seeking-to-restrain-woman-from-posting-defamatory-statements-against-him-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे सांसद शेवाले, याचिका दाखिल कर की ये मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे सांसद शेवाले, याचिका दाखिल कर की ये मांग
Tue, 17 Jan 2023 09:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:31 PM IST
सार
शेवाले ने वकील अखिलेश चौबे के जरिए याचिका दायर की है। उन्होंने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर मानहानिकारक सामग्री फैलाने के लिए महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को अदालत के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
शिवसेना सांसद राहुल शेवाले
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। सांसद ने याचिका दाखिल कर एक महिला को सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मानहानिकारक और झूठे बयान पोस्ट करने से रोकने की मांग की।
विज्ञापन
दुबई की एक महिला (33 वर्षीय) ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शेवाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। उसने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे और अपनी शिकायत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी टैग की थी।
विज्ञापन
शेवाले ने वकील अखिलेश चौबे के जरिए याचिका दायर की है। उन्होंने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर मानहानिकारक सामग्री फैलाने के लिए महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को अदालत के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
याचिका के मुताबिक, शेवाले फरवरी 2020 में एक करीबी दोस्त के जरिए महिला से मिले थे और उन्होंने उसकी आर्थिक मदद करने का दावा किया। लेकिन बाद में उसने और पैसों के लिए उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। सांसद का आरोप है कि महिला ने उनसे 56 लाख रुपये की ठगी की और जब उन्होंने और पैसे देने से इनकार किया तो उसने उन्हें कथित तौर पर धमकी दी।
याचिका में आगे दावा किया गया है कि महिला अब उनके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगा रही है और सोशल मीडिया पर झूठे व अपमानजनक बयान दे रही है। याचिका में कहा गया है। ये बयान याचिकाकर्ता (राहुल शेवाले) को अपमानित करने और जनता को विश्वास में लेने के लिए दिए गए हैं।
शेवाले ने दावा किया कि महिला ने जानबूझकर और किसी के इशारे पर उनकी छवि खराब की है और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को बढ़ाने और उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रही हैं।