फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Sanjay Raut said that The decision given by the Speaker about Shiv Sena was illegal

Maharashtra: 'शिवसेना पर दिया फैसला गैरकानूनी', नार्वेकर और शिंदे सरकार पर जमकर बरसे संजय राउत

Sat, 20 Jan 2024 11:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:56 AM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में अपना फैसला सुनाया था। उन्होंने शिंदे गुट वाली शिवसेना को ही असली शिवसेना बताया था।

विज्ञापन
MP Sanjay Raut said that The decision given by the Speaker about Shiv Sena was illegal
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और शिंदे सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवसेना को लेकर अध्यक्ष ने जो फैसला सुनाया, वह पूरी तरह से गैरकानूनी था। 

विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में अपना फैसला सुनाया था। अध्यक्ष ने अपने फैसले में जहां इन विधायकों को अयोग्य करार देने से इनकार कर दिया। वहीं, शिवसेना के शिंदे गुट को ही असली शिवसेना माना। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि एकनाथ शिंदे पार्टी के संविधान के मुताबिक ही विधायक दल के नेता बने थे।
विज्ञापन


राउत का हमला
संजय राउत ने कहा, 'शिवसेना को लेकर स्पीकर ने जो फैसला दिया है, वह पूरी तरह से गैर कानूनी था। हमारे पास जो भी सबूत थे, हमने चुनाव आयोग को दे दिए थे। हमने सारी जानकारी जनता तक को दे दी थी। सबूत रखकर उनका नकाब हटाकर बेनकाब कर दिया। जिसके बाद वे बौखला गए और अगले दिन से हमारे लोगों को  ईडी और आईटी से नोटिस मिलने लगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी बड़े नेता जो शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होना चाहते थे, उनके घरों पर ईडी के नोटिस पहुंचा दिए जाते। उन्हें शिवसेना (यूबीटी) के आसपास भी नहीं जाने की धमकी दी जाती है। यह देश की राजनीति है। ये लोग धमकी और डर बनाकर चुनाव लड़ना चाहते हैं।  


शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे
विधानसभा स्पीकर नार्वेकर ने शिंदे गुट के सदस्यों की अयोग्यता याचिका पर 1200 पन्नों के फैसले के मुख्य बिंदुओं को सदन में सुनाया था। उन्होंने कहा था कि शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। एकनाथ शिंदे के पास 55 में 37 विधायक हैं। शिंदे गुट के सभी विधायकों की सदस्यता बरकरार रहेगी। यानी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed