फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Politics Buzz: CM Mohan Yadav, Kailash Vijayvargiya Meet at Delhi Event After 12 Days

MP NEWS: 12 दिन बाद फिर दिल्ली में दिखे एमपी के तीन दिग्गज, इस कार्यक्रम में हुई CM यादव-विजयवर्गीय की मुलाकात

Thu, 12 Mar 2026 09:38 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
MP Politics Buzz: CM Mohan Yadav, Kailash Vijayvargiya Meet at Delhi Event After 12 Days
सीएम मोहन यादव और अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बुधवार रात राजधानी दिल्ली पहुंचे। अहम बात यह है कि करीब 12 दिन के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल भी दिल्ली पहुंचे हैं। तीनों नेताओं की राजधानी में मौजूदगी ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल,पिछले सप्ताह बड़वानी में हुई कृषि कैबिनेट की बैठक से सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल नदारद रहे थे। दोनों की गैरमौजूदगी के बाद राजनीतिक हलकों में नए कयास लगने शुरू हो गए। हाल के दिनों में विजयवर्गीय के बयान पहले से ही चर्चा में रहे हैं। कई मुद्दों पर उनका रुख सरकार के लिए असहज करने वाला नजर आया है।
विज्ञापन


विश्वसनीय सूत्रों ने अमर उजाला को बताया,मुख्यमंत्री के दिल्ली पहुंचने के कुछ समय बाद ही नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी दिल्ली पहुंचे। विश्वस्त सूत्रों ने बताया, सीएम यादव और मंत्री विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के बेटे के रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब दस मिनट तक बातचीत भी हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम-पटेल ने शिवराज सिंह चौहान के साथ की बैठक
गुरुवार सुबह कृषि भवन में मुख्यमंत्री यादव और मंत्री पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। तीनों नेताओं ने मध्यप्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों व योजनाओं पर अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा, मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री के साथ हुई बैठक में प्रदेश के कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों तथा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। राज्य में सरसों की खरीद को भावांतर भुगतान योजना के तहत स्वीकृति दी गई है। साथ ही तुअर की शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद मंत्री पटेल दिल्ली से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गए।

सीएम-विजयवर्गीय मिले ओम बिरला से
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। वहीं संसद भवन में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट की। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकातों का दौर जारी रखे हुए हैं। विजयवर्गीय ने भी संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसदो से मुलाक़ात की।


प्रदेश में चल रही सीनियर बनाम जूनियर की लड़ाई
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल दोनों ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि पार्टी ने मोहन यादव को प्रदेश की कमान सौंपी। ऐसे में अनुभवी नेताओं की मौजूदगी वाली इस कैबिनेट में  सीनियर बनाम जूनियर की चर्चा समय समय पर सियासी गलियारों में उठती रही है। विजयवर्गीय जहां कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने वाले रणनीतिकार माने जाते हैं, वहीं प्रहलाद पटेल पांच बार सांसद रह चुके हैं। वाजपेयी और मोदी सरकार में अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं। ऐसे में प्रदेश के नेताओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सक्रिय मुलाकातों को सत्ता और संगठन के बीच तालमेल मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि अगर भविष्य में विजयवर्गीय और पटेल को राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका मिलती है, तो इससे प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व की पकड़ और मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed