फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP minister compares Rahul Gandhi to specially abled performer Cong slams BJP for insensitivity

Vishvas Sarang: मध्यप्रदेश के मंत्री ने दिव्यांग कलाकार से की राहुल गांधी की तुलना, कांग्रेस ने किया पलटवार

Fri, 21 Oct 2022 10:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 10:50 PM IST
सार

कामो को गुजरात में कामा के रूप में भी जाना जाता है। यह कलाकार गुजरात में अपने अनोखे डांस के लिए फेमस है और अक्सर लोक गायकों के लाइव कार्यक्रमों में एक सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में दिखाई देता है।

विज्ञापन
MP minister compares Rahul Gandhi to specially abled performer Cong slams BJP for insensitivity
गुजरात के बनासकांठा में विश्वास सारंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कथित तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना दिव्यांग कलाकार 'कामो' से की। वहीं कांग्रेस ने दिव्यांग कलाकार का मजाक उड़ाने के लिए भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि भगवा पार्टी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से बौखला गई है। 

विज्ञापन


कौन है कामो?
सारंग गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कामो को गुजरात में कामा के रूप में भी जाना जाता है। यह कलाकार गुजरात में अपने अनोखे डांस के लिए फेमस है और अक्सर लोक गायकों के लाइव कार्यक्रमों में एक सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में दिखाई देता है। 
विज्ञापन


'कामो' से की राहुल गांधी की तुलना
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सारंग, राहुल गांधी की तुलना कामो से करते नजर आ रहे हैं और उनका मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में भाजपा नेता कथित तौर पर कहते हैं- "वह कौन था? हां, कामो...आप देख सकते हैं कि कामो ने 'भारत जोड़ो' कहकर अपनी यात्रा कहां से शुरू की है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी पर भी किया हमला
सारंग आगे कहते हैं कि वह गरीबी हटाओ के बारे में बात करते हैं, लेकिन 40 हजार रुपये की कीमत वाली टी-शर्ट पहनते हैं। इसके बाद सोनिया गांधी पर परोक्ष हमला करते हुए सारंग ने कहा कि कामो की मम्मी 'मौनमोहन सिंह' को रिमोट से कंट्रोल करती थीं। 


गुजरात कांग्रेस ने ऐसे किया पलटवार
वहीं वायरल वीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, कामो एक दिव्यांग कलाकार हैं। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में लाखों लोगों को शामिल होते देख भाजपा नेता बौखला गए हैं और अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। राज्य में भाजपा करीब तीन दशकों (27 साल) से सत्ता में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed