फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Kalyan Banerjee again mimics vice president Jagdeep Dhankhar

Politics: 'मामूली सी बात पर देश-दुनिया में मचाई हाय तौबा,' कल्याण बनर्जी ने फिर की जगदीप धनखड़ की मिमिक्री

Sun, 24 Dec 2023 10:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Dec 2023 10:05 PM IST
सार

Politics: कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने पद की संवैधानिक गरिमा नष्ट कर रहे हैं। वे पद के लालच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान प्रकट करने से ज्यादा उनके सामने समर्पण करते हैं।

विज्ञापन
MP Kalyan Banerjee again mimics vice president Jagdeep Dhankhar
कल्याण बनर्जी। - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र श्रीरामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने तो केवल संसद के बाहर मिमिक्री की थी। लेकिन पीएम मोदी ने तो संसद के अंदर मिमिक्री की। उन्होंने धनखड़ पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश से लेकर विदेश तक एक मामूल सी बात का रोना रोना। बनर्जी ने उनकी तुलना स्कूल के छोटे बच्चों से की। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

 

'पीएम के प्रति सम्मान के बजाय समर्पण करते हैं धनखड़'
सभा को संबोधित करते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा, उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने पद की संवैधानिक गरिमा नष्ट कर रहे हैं। वे पद के लालच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान प्रकट करने से ज्यादा उनके सामने समर्पण करते हैं। धनखड़ द्वारा खुद को किसान का बेटा कहे जाने पर कल्याण ने कहा कि उनके पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति है। दिल्ली में आलीशान फ्लैट है। वह रोज लाखों रुपये का सूट पहनते हैं। उन्होंने किसान की बेटी साक्षी मलिक के सन्यास और जाट पुत्र बजरंग पुनिया के पद्मश्री सम्मान लौटाने के मामले में उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले संसद परिसर में की थी राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री
बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कई विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। इन सभी सांसदों को अमर्यादित व्यवहार करने के लिए निलंबित किया गया। सांसद 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री से बयान की मांग कर रहे थे। संसद से निलंबन के बाद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की थी। जिसको लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल आमने-सामने आ गए। खुद धनखड़ ने भी इस मिमिक्री को लेकर टिप्पणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed