फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP govt blacklists book with references over beef, author he fears for his life

किताब में 'गोंड' को 'गौमांस खाने वाला' बताया, शिवराज सरकार ने किया ब्लैकलिस्ट

Thu, 23 Mar 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 23 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
MP govt blacklists book with references over beef, author he fears for his life
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक किताब 'भारत का भूगोल' पर रोक लगा दी। इस किताब में गोंडी भाषा में 'गोंड' का मतलब 'गाय को मारने वाला' या 'गौमांस खाने वाला' बताया है। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा कि सरकार ने इस किताब को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। यह किताब न को कॉलेज के पाठ्यक्रम का हिस्सा है और न ही पढ़ने के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने किताब पर प्रतिबंध लगाना और लेखक के खिलाफ कार्यवाई करने से इंकार किया। मंत्री जी ने कहा कि किताब पर रोक यह सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई है कि विद्य़ार्थियों ने इसे खरीदा न हो या इसे गलती से कॉलेज लाइब्रेरी में न रखा गया हो। मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लेखक हरीश कुमार खत्री और प्रकाशक, दोनों को ही ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


37 वर्षीय खत्री महाराष्ट्र से हैं। उन्होंने कहा कि विवादित अनुच्छेद 2013 के संस्करण में था। संशोधित संस्करण में इसे हटा दिया गया। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि मैंने किसी की हत्या कर दी हो। मुझे जान का खतरा है। मुझे पिछले महीने पुलिसा थाने में बुलाया गया। मैंने कुछ लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी और पुलिस को लिखित रूप में क्षमापत्र भी दिया। पूरी किताब में सिर्फ एक लाइन ने मेरी जिंदगी खराब कर दी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्री का कहना है कि उन्होंने 20 किताबें लिखी हैं। इस किताब पर रोक विपक्ष के नेता अजय सिंह की मांग के बाद लगाई गई। उन्होंने इसे गोंड आदिवासी प्रजाति का अपमान बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed