फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mp election hot seats chhindwara budhani cm shivraj singh kamalnath list announce bhopal madhya candidates

MP Election: ये हैं मध्य प्रदेश की बड़ी सीटें, सीएम शिवराज के सामने 'बजरंग बली' की चुनौती

Sun, 15 Oct 2023 12:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में है। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसके बाद कई बड़ी सीटों पर उम्मीदवार तय हो गए हैं।

विज्ञापन
mp election hot seats chhindwara budhani cm shivraj singh kamalnath list announce bhopal madhya candidates
एमपी चुनाव में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है, उनमें कई सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। इन सीटों में लहार, छिंदवाड़ा, बुधनी जैसी सीटें शामिल हैं। इनमें विपक्षी नेता कमलनाथ से लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान तक की सीटें शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि राज्य की कई बड़ी सीटों पर क्या हैं समीकरण।
विज्ञापन


शिवराज के खिलाफ बजरंग बली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस यह सीट 20 साल से नहीं जीत पाई है। शिवराज सिंह यहां से 1990, 2006, 2008, 2013 और 2018 में विधायक बने। 2003 में यहां से भाजपा के ही राजेंद्र सिंह विधायक बने थे। इस बार कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ विक्रम मस्ताल शर्मा को टिकट दिया है। मस्ताल 2008 में प्रसारित 'रामायण' धारावाहिक में भगवान हनुमान का किरदार अदा कर चुके हैं। वे जुलाई में ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश में बुधनी के ही निवासी हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कमलनाथ को प्रगति पुरुष करार दिया था।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला
भाजपा ने इस बार चौंकाते हुए वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय को  इंदौर-1 से टिकट दिया है। कांग्रेस ने यहां से दोबारा संजय शुक्ला पर भरोसा जताया है। शुक्ला ने पिछली बार भाजपा के सुदर्शन गुप्ता को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी को टिकट
जिस बड़ा मलहरा सीट से कभी उमा भारती विधायक बनी थीं, वहां से कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को टिकट दिया है। यहां से भाजपा ने प्रद्युम्न सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है। 2018 में लोधी कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे। 2020 में वे भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में जीते।


सात बार से विधायक डॉ. गोविंद सिंह फिर मैदान में
भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस ने डॉ. गोविंद सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। वे सात बार से यहां से विधायक हैं। तीन दशक से यहां भाजपा नहीं जीत पाई है। उनका मुकाबला इस बार भाजपा के अंबरीश शर्मा गुड्डू से है। शर्मा पहले बसपा में थे और बाद में भाजपा में शामिल हुए थे।
 
सीट/पार्टी भाजपा कांग्रेस
बुधनी शिवराज सिंह चौहान विक्रम मस्ताल
दतिया  डॉ. नरोत्तम मिश्रा अवधेश नायक
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत नीरज शर्मा
हरदा  कमल पटेल रामकिशोर डोगने
नरेला विश्वास सारंग मनोज शुक्ला
भोपाल मध्य  ध्रुव नारायण सिंह आरिफ मसूद
अटेर अरविंद सिंह भदौरिया हेमंत कटारे
डबरा (SC) इमरती देवी सुरेश राजे
इन्दौर-1  कैलाश विजयवर्गीय संजय शुक्ला
सोनकच्छ (SC) राजेश सोनकर सज्जन सिंह वर्मा
बड़ामलहरा प्रद्युमन सिंह लोधी साध्वी राम सिया भारती
पाटन  अजय विश्नोई नीलेश अवस्थी
लहार अंबरीश शर्मा गुड्डू  डॉ. गोविंद सिंह
पेटलावद (ST) निर्मला भूरिया वाल सिंह मैड़ा
देपालपुर मनोज पटेल विशाल पटेल
इन्दौर-2 रमेश मेंदोला चिंतामणि चौकसे 'चिंटू'
इन्दौर-4 मालिनी गौड़ राजा मंधवानी
महेश्वर (SC) राजकुमार मेव डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed