फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Election 2023 Congress Candidates second list today name finalized on remaining 86 seats in CEC Meet

MP Election: आज जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची, बची हुई सभी 86 सीटों पर नाम हुए फाइनल!

Thu, 19 Oct 2023 12:44 AM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:44 AM IST
सार

करीब पांच घंटे तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बची 86 सीटों पर वन टू वन मार्किंग की गई है। एक-एक सीट पर उम्मीदवारों को चुनते वक्त कांग्रेस के सर्वे, कमलनाथ का निजी सर्वे और केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों की रिपोर्ट को ध्यान में रखा गया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023 Congress Candidates second list today name finalized on remaining 86 seats in CEC Meet
MP Election Congress CEC Meet - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची गुरुवार को आ सकती है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि, बची हुई सभी 86 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं, लेकिन दूसरी सूची में 50 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। अन्य 36 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कुछ दिन बाद होगी।

विज्ञापन


करीब पांच घंटे तक चली चुनाव समिति की इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित कई बड़े नेता मौजूद थे, जिनके बीच प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन हुआ।
विज्ञापन


इस बैठक में बची 86 सीटों पर वन टू वन मार्किंग की गई है। एक-एक सीट पर उम्मीदवारों को चुनते वक्त कांग्रेस के सर्वे, कमलनाथ का निजी सर्वे और केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों की रिपोर्ट को ध्यान में रखा गया है और जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के आधार पर नए चेहरों पर दांव
सूत्रों ने बताया कि, पार्टी ने दूसरी लिस्ट में सर्वे के आधार पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। जिन विधायकों को चुनाव लड़ाया जाना है, उन्हें संगठन की ओर से संकेत भी दे दिए गए हैं। वहीं, जिन स्थानों पर दो या उससे अधिक दावेदार हैं, वहां जातिगत समीकरणों को देखते हुए उम्मीदवार तय किए गए है।


पहली सूची में 144 उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस ने 15 अक्तूबर को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। वहीं 86 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन बाकी है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 21 विधायकों के साथ ही लगातार हारने वाली 40 सीटों पर के नामों पर मंथन किया था। इन्हीं नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा गया। दूसरी लिस्ट में उन सीटों पर खासा फोकस किया गया है, जिस पर कांग्रेस को लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed