फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP BJP: Home Minister amit Shah will visit to madhya pradesh every 15 days

MP BJP: हर 15 दिन में एमपी आएंगे गृहमंत्री शाह, बैठक में शिवराज, सिंधिया सहित अन्य नेताओं को दी ये हिदायत

Wed, 12 Jul 2023 01:43 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार
MP BJP: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र के नेताओं के साथ बैठक में कहा कि ‘आखिर मप्र में पार्टी का कार्यकर्ता सत्ता और संगठन से इतना नाराज क्यों है?' शाह ने इसे तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दे दिया कि मध्यप्रदेश की चुनावी तैयारी, अभियान, प्रबंधन के साथ अन्य मामलों में यादव और वैष्णव ही समन्वय करेंगे...
loader
MP BJP: Home Minister amit Shah will visit to madhya pradesh every 15 days
MP BJP: BJP - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मुख्य कमान संभालते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए हैं। मंगलवार रात महज चार घंटे के दौरे पर राजधानी भोपाल पहुंचे शाह ने प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ ढाई घंटे बैठक की। गृहमंत्री शाह की बैठक से निकले भाजपा नेताओं के खिले हुए चेहरे बता रहे थे कि अब मप्र में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। शाह ने बैठक में दो टूक कहा कि प्रदेश के सभी नेता एकजुट होकर मैदान में उतर जाएं, क्योंकि अब चुनाव में बहुत कम वक्त बचा है।

यह भी पढ़ें: MP Election: भाजपा शुरू करेगी 'विजय संकल्प अभियान', भोपाल में अमित शाह के साथ पार्टी नेताओं की बैठक में फैसला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र के नेताओं के साथ बैठक में कहा कि ‘आखिर मप्र में पार्टी का कार्यकर्ता सत्ता और संगठन से इतना नाराज क्यों है?' शाह ने इसे तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए। इससे पहले शाह ने प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव को सभी से मिलवाया। इस दौरान उन्होंने साफ संदेश दे दिया कि मध्यप्रदेश की चुनावी तैयारी, अभियान, प्रबंधन के साथ अन्य मामलों में यादव और वैष्णव ही समन्वय करेंगे। किसी भी मामले में तालमेल की कोई कमी नहीं दिखे। शाह ने ढाई घंटे तक चुनावी तैयारियों पर बात की, इसके अलावा तीन तलाक और समान नागरिक संहिता से जुड़े मुद्दों का फीडबैक भी लिया। शाह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 13 नेता शामिल हुए।

हर 15 दिन में मध्यप्रदेश में नजर आएंगे शाह

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में ही लड़ा जाएगा। आने वाले दिनों में शाह के दोनों प्रदेशों में कई दौरे होंगे। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में शाह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। संगठन इसकी तैयारियों में जुट गया है। बैठक में मौजूद एक भाजपा सांसद ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि मप्र में कार्यकर्ताओं को साधने और उत्साह जगाने के लिए शाह ने सीधा संदेश दिया कि मप्र का विधानसभा चुनाव उनके मार्गदर्शन में ही लड़ा जाएगा, इसलिए पूरे उत्साह से चुनावी तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने प्रदेश के नेताओं को ऐसी बयानबाजी न करने की हिदायत दी जो पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बैठक में शाह ने दो टूक कहा कि अब पार्टी में किसी तरह की कोई खींचतान नहीं दिखाई देनी चाहिए। शाह ने वोट प्रतिशत 51 फीसदी करने के लिए अब तक किए गए प्रयासों पर भी संगठन से रिपोर्ट तलब की।  

सांसद ने बताया कि बैठक में शाह ने राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर पर अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कांग्रेस व अन्य दलों वाली 103 विधानसभा सीटों पर अब तक की गई तैयारियों का ब्योरा भी मांगा। इन सीटों पर कांग्रेस की कमजोरियों और बूथ स्तर पर की जा रहीं तैयारियां की रिपोर्ट तैयार करने के लिए शाह ने निर्देश दिए हैं। अमित शाह 30 जुलाई को फिर भोपाल आएंगे। शाह ने संगठन के नेताओं को साफ कहा कि घोषणा पत्र समिति, चुनाव समिति, चुनाव प्रबंधन सहित अन्य समितियों के गठन की तैयारी करके रखें। मैं 30 को इस पर चर्चा करूंगा। इसके अलावा उन्होंने रोज रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिया। शाह ने यह भी कहा कि वे हर 15 से 20 दिन में मध्यप्रदेश आने की कोशिश करेंगे। इस दौरान से संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे।

इस टीम के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा

बैठक में शाह ने कहा कि चुनाव एकजुट होकर इसी टीम के सहारे लड़ा जाएगा। अब इस टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम की सभाओं में आ रही भीड़ पर भरोसा न किया जाए। पार्टी का संदेश नीचे तक तेजी से पहुंचाया जाए। लोगों को यह विश्वास दिलाया जाए कि प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही कमलनाथ और दिग्विजय पर हमले जारी रखने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed