फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mp and minister quota will not be admitted from next year In central schools

केंद्रीय विद्यालयों में अगले साल से एमपी और मिनिस्टर कोटे से नहीं होगा दाखिला!

Wed, 30 Aug 2017 09:51 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
mp and minister quota will not be admitted from next year In central schools
केंद्र सरकार के अधीनस्थ केंद्रीय विद्यालयों के स्कूलों में अगले साल से कोटे से दाखिला नहीं होगा। बल्कि ऑनलाइन आवेदन के आधार पर योग्य उम्मीदवार को ही सीट मिलेगी। क्योंकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय एपी और मिनिस्टर कोटा खत्म करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि मंत्रालय को केवी में दाखिले के लिए प्रयोग होने वाले कोटा सिस्टम को खत्म करने में आधे से अधिक सांसदों को साथ मिल गया है, जिसमें बीजेपी के साथ-साथ अन्य राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं। वहीं आर्थिक आधार पर छात्रों को राहत देने की भी तैयारी है। 
विज्ञापन


सरकार से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक सांसद को दस सीट का कोटा (सिर्फ दस छात्रों को दाखिले की सिफारिश कर सकता है)हासिल है, लेकिन असल में कई सांसद दर्जनों दाखिले कोटस्त्रे के नाम थपर करवाने की सिफारिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्री के कोटे से भी विधायक, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता, अधिकारी समेत अन्य दाखिला करवाने की सिफारिश करते हैं। सरकार का मानना है कि इस कोटे के चलते योग्य छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाता है।

क्योंकि खाली सीट तो कोटे के चलते ही भर जाती हैं। योग्य छात्रों के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय न हो, इसलिए एमपी और मरनिस्टर कोटा खत्म होना चाहिए। अधिकारी का कहना है कि केवी में दाखिला पूरी तरह ऑनलाइन होगजा। यदि कहीं आवेदन संख्या अधिक और सीट कम होंगी तो वहां इलेक्ट्रानिक लाटरी सिस्टम प्रयोग किया जाएगा। ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो।

इसके अलावा सांसदों को सुझाव दिया जाएगा कि यदि वे छात्रों को केवी में ही पढ़ाने में इच्छुक हैं तो फिर मंत्रालय नए केवी खोलने के लिए तैयार है। इसके लिए संबंधित राज्य में वे जमीन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने में मदद करें।  


प्रकाश जावडेकर ने सांसदों से ले रखी है राय 
सूत्रों के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस मुद्दे पर विभिन्न सांसदों से बात करने के साथ उनकी राय भी मांगी थी। करीब पचास फीसदी से अधिक सांसदों ने जावडेकर को बताया है कि इस कोटे के दाखिले के चलते सैकड़ों लोग नाराज होकर जाते हैं। क्योंकि जितनी सिफारिश आती है, उतने छात्रों को दाखिला दिलवाना उनकेहाथ में नहीं है, इसके चलते उनका वोट बैंक भी खराब होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed