फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoUs exchanged between India and Indonesia presence of PM Modi and Indonesian President Prabowo Subianto

Investment: इंडोनेशिया ने भारत को बंदरगाह, एयरपोर्ट और रेलवे में निवेश का दिया न्योता; कई समझौतों पर हस्ताक्षर

Sat, 25 Jan 2025 03:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 25 Jan 2025 03:02 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी) जयदीप मजूमदार ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रपति सुबियांतो ने बंदरगाह, एयरपोर्ट और रेलवे समेत बुनियादी ढांचे के लगभग सभी क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों से निवेश का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया चाहता है कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र से जुड़ीं भारतीय कंपनियां उसके यहां अस्पताल खोलें। वह भारत में अपने डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिलाना चाहता है।

विज्ञापन
MoUs exchanged between India and Indonesia presence of PM Modi and Indonesian President Prabowo Subianto
भारत-इंडोनेशिया के बीच ज्ञापन समझौते का आदान-प्रदेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, रक्षा सहयोग समेत विभिन्न क्षेत्रों में कई करार हुए हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में भी समझौते हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय हित के कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी) जयदीप मजूमदार ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रपति सुबियांतो ने बंदरगाह, एयरपोर्ट और रेलवे समेत बुनियादी ढांचे के लगभग सभी क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों से निवेश का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया चाहता है कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र से जुड़ीं भारतीय कंपनियां उसके यहां अस्पताल खोलें। वह भारत में अपने डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिलाना चाहता है। इंडोनेशिया के साथ समझौते पर पीएम मोदी ने सोशल साइट पोस्ट में कहा, हमने सुरक्षा, रक्षा विनिर्माण, व्यापार, फिनटेक, एआई और अन्य क्षेत्रों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
विज्ञापन


वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र में किया करार
द्विपक्षीय वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) और इंडोनेशियाई इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स एसोसिएशन, एसोसियासी मैनेजर इन्वेस्टासी इंडोनेशिया (एएमआईआई) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी से दोनों देशों में म्यूचुअल फंड क्षेत्रों को मजबूत करने, उद्योग मानकों को समृद्ध करने और निवेशक शिक्षा और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने किया रामायण, महाभारत का उल्लेख
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक में पीएम मोदी ने रामायण, महाभारत और बाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत साझा है। उन्होंने प्रम्बनन हिंदू मंदिर के संरक्षण में भारत की भागीदारी की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स में इंडोनेशिया की सदस्यता का स्वागत करते हुए वैश्विक दक्षिण देशों के हितों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।


भारत-इंडोनेशिया में सभ्यतागत संबंध हजारों साल पुराने : मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सभ्यतागत संबंध हजारों साल पुराने हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपति सुबियांतो को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि 75 साल पहले 1950 में हमारे पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। इस बीच उन्होंने सुबियांतो के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन भी किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed