फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mother rubbed chilli powder in sons eyes in telangana video goes viral

ये कैसी सजा: गांजे की लत से परेशान मां ने बेटे की आंखों में डाली मिर्ची, लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रियाएं

Wed, 06 Apr 2022 11:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 11:23 PM IST
सार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मां ने अपने बच्चे को एक खंभे पर बांध कर सजा दे रही है। मां बच्चे की आंखों में मिर्ची के पाउडर फेंक देती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं जब बेटे ने गांजे की आदत छोड़ने का वादा किया तब महिला ने उसे छोड़ दिया।
 

विज्ञापन
mother rubbed chilli powder in sons eyes in telangana video goes viral
बेटे की आंख में झोंकी मिर्ची। - फोटो : social media

विस्तार

 हर मां अपने बच्चे की भलाई और उनके भविष्य के लिए व्रत, पूजा के साथ मन्नतें तक मांगती हैं। हमारे देश में तो मां को लेकर उदाहरण दिए जाते हैं। लेकिन जब किसी बच्चे को कम उम्र में ही नशे की लत लग  जाए तो उसकी मां पर क्या बीतती है यह वही जान सकती है। ऐसे में मां अपने बच्चे को बचाने के लिए किस हद तक जा सकती है इसकी कल्पना भी शायद किसी ने नहीं की होगी। तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे की गांजे की लत छुड़वाने के लिए अनोखा उपाय अपनाया। महिला ने अपने 15 साल के बेटे को एक खंभे से बांधा और उसकी आंखों में लाल मिर्च डाल दी। दिल दहलाने वाली ये घटना सोमवार को तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के कोडाद इलाके में हुई। इस घटना का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मां ने अपने बच्चे को एक खंभे पर बांध कर सजा दे रही है। मां बच्चे की आंखों में मिर्ची के पाउडर फेंक देती है, जिससे बच्चा दर्द से कराहने लगता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं जब बेटे ने गांजे की आदत छोड़ने का वादा किया तब महिला ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इसे लेकर यूजर अलग-अलग राय दे रहे हैं। ज्यादातर लोग महिला को गलत ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे की गांजे की आदत छुड़ाने के लिए कोई उपाय भी अपनाया जा सकता था। वहीं कुछ कह रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा महिला को अपने बेटे को मारना चाहिए था, लेकिन ऑख में मिर्ची लगा देना उचित नहीं है। वहीं कई यूजर नशे की आदत छुड़ाने के लिए इसे अचूक हथियार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।  पुलिस ने महिला उसके पति और बेटे की काउंसलिंग की । पुलिस ने बेटे को इस तरह से सजा देने की जगह डॉक्टर या मनोवैज्ञानिक के पास ले जाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed