फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother poisoned children and two died in Odisha

ओडिशा: मां ने बच्चों को जहर दिया, दो की मौत

Mon, 29 Mar 2021 12:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 12:53 AM IST
सार

  • महिला और उसकी 18 माह की बच्ची की हालत नाजुक है और उनका कटक के एक अस्पताल में उपचार जारी है वहीं मृतक बच्चों की उम्र तीन साल और साढ़े चार साल थी।

विज्ञापन
Mother poisoned children and two died in Odisha
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके स्थित एक गांव में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसकी 18 माह की बच्ची की हालत नाजुक है और उनका कटक के एक अस्पताल में उपचार जारी है। महिला दिहाड़ी मजदूर के तौर पर कार्य करती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना चंदाका पुलिस थानांतर्गत मेंढासल गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र तीन साल और साढ़े चार साल थी।

उन्होंने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है कि महिला ने बच्चों को जहर क्यों दिया और खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed