फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother of two children committed suicide due to trolling in social media Chennai

Chennai: ट्रोलिंग से परेशान होकर दो बच्चों की मां ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर इस वजह से हो रही थी आलोचना

Mon, 20 May 2024 06:59 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 20 May 2024 06:59 PM IST
सार

कोयंबटूर के करमादाई पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला दो सप्ताह पहले अपने पति और बच्चों के साथ कोयंबटूर में अपने मायके चली गई। यहां भी वह परेशान रही और अंत में थककर उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Mother of two children committed suicide due to trolling in social media Chennai
शेड पर फंसा बच्चा। - फोटो : Social Media

विस्तार

चेन्नई में एक मां ने सोशल मीडिया की ट्रोलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, चेन्नई की एक इमरात में एक बच्चा चौथी मंजिल से गिर गया था, जो शेड पर लटक गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बचाया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्चे की मां को खूब ट्रोल किया और उन्हें लापरवाह बताया।  

विज्ञापन

पड़ोसी ने ही सोशल मीडिया पर डाली क्लिप
जानकारी के अनुसार, घटना 28 अप्रैल की है। बच्चा अपनी मां की गोद में था। इसी दौरान वह हाथों से छटक गया और दूसरी मंजिल पर बने एक शेड पर अटक गया। महिला के पड़ोसी ने सोशल मीडिया पर क्लिप डाल दी, जिसमें लोग बच्चे को बचाते हुए दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने पड़ोसियों की प्रशंसा की, जिन्होंने बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल दी थी। साथ ही लोगों ने मां की कड़ी आलोचना की और मां पर लापरवाही के आरोप लगाए।

विज्ञापन

ट्रोलिंग से परेशान होकर मायके गई महिला
कोयंबटूर के करमादाई पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला घटना के बाद से काफी तनाव में थी। महिला अपनी आलोचनाओं से काफी परेशान थी। ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला दो सप्ताह पहले अपने पति और बच्चों के साथ कोयंबटूर में अपने मायके चली गई। यहां भी वह परेशान रही और अंत में थककर उसने आत्महत्या कर ली। महिला के दो बच्चे हैं, जिसमें एक की उम्र पांच साल तो वहीं दूसरे की उम्र आठ माह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सजा का प्रावधान भी है
विशेषज्ञों के अनुसार, सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा, धमकी या किसी भी तरह के आपत्तिजनक ट्रोल का इस्तेमाल किया जाता है, तो वह साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है। इसके लिए सजा का प्रावधान भी है। ट्रोलिंग के कारण लोग परेशान हो जाते हैं। वे मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed