{"_id":"62ab65e7bee8972ecc7647a0","slug":"mother-dairy-cuts-cooking-oil-prices-by-up-to-rupees-15-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mother Dairy Price Cut: मदर डेयरी ने खाद्य तेल की कीमतों में की बड़ी कटौती, प्रति लीटर दाम 15 रुपये घटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mother Dairy Price Cut: मदर डेयरी ने खाद्य तेल की कीमतों में की बड़ी कटौती, प्रति लीटर दाम 15 रुपये घटे
Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
सार
मदर डेयरी ने कीमतों की कमी को लेकर बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि धारा खाद्य तेलों की अधिकतम खुदरा कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा रही है।
विज्ञापन
खाद्य तेल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता कंपनी मदर डेयरी ने अपने खाद्यतेल की कीमतों में भारी कमी की है। मदर डेयरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मदर डेयरी ने अपने बयान में कहा कि उसने अपने खाद्य तेल की कीमत में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की है। मदर डेयरी ने कहा है कि वैश्विक बाजारों में खाद्य तेलों के दाम नीचे आए हैं। इसी के मद्देनजर उसने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि कंपनी अपने खाद्य तेलों को धारा ब्रांड के तहत बेचती है।
विज्ञापन
अब इतने का मिलेगा एक लीटर खाद्य तेल
गुरुवार को कंपनी द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद अब धारा सरसों तेल (1 लीटर पॉली पैक) की कीमत घटकर 193 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। अभी तक इसकी कीमत 208 रुपये थी। वहीं, अब धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल (1 लीटर वाला पैक) पहले के 235 रुपये प्रति लीटर से घटकर 220 रुपये में हो जाएगा। वहीं, धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (1 लीटर वाले पैक) की कीमत 194 रुपये हो जाएगी। अभी इसकी कीमत 209 रुपये है। मदर डेयरी ने कीमतों की कमी को लेकर बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि धारा खाद्य तेलों की अधिकतम खुदरा कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की जा रही है।
विज्ञापन
अगले सप्ताह तक बाजार में नए रेट से मिलने लगेगा तेल
कीमतों में यह कमी हाल ही में सरकार के नेतृत्व वाली पहल, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में कमी और सूरजमुखी तेल की उपलब्धता में के चलते हुई है। कंपनी ने बताया कि नए एमआरपी के साथ धारा खाद्य तेल की नई खेप अगले सप्ताह तक बाजार में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च दरों के कारण पिछले एक साल से खाद्य तेल की कीमतें बहुत ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत सालाना लगभग 13 मिलियन टन खाद्य तेलों का आयात करता है। भारत में आयात पर निर्भरता 60 प्रतिशत है।