फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS Home Nityananda said Whether it is Ram Janmabhoomi Krishna Janmabhoomi or Kashi Vishwanath Temple CRPF secured these places

राम जन्मभूमि हो या काशी विश्वनाथ मंदिर सीआरपीएफ ने इन स्थानों को सुरक्षित किया- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद

Fri, 19 Mar 2021 11:48 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुरुग्राम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 19 Mar 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
MoS Home Nityananda said Whether it is Ram Janmabhoomi Krishna Janmabhoomi or Kashi Vishwanath Temple CRPF secured these places
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में आयोजित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 82 वीं वर्षगांठ परेड में शामिल हुए और जवानों की हौसला अफजाई की। 

विज्ञापन

समारोह के दौरान नित्यानंद राय ने कहा कि चाहे वह राम जन्मभूमि हो, कृष्ण जन्मभूमि हो, काशी विश्वनाथ मंदिर हो, वैष्णो देवी मंदिर हो, सीआरपीएफ ने इन स्थानों को सुरक्षित करके अपनी जिम्मेदारी पूरी की है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भी याद किया। राय ने कहा कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ ने अपने 40 जवान खो दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम भी करारा जवाब देने के लिए सीमा पार करने से नहीं हिचके।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम में डीजी सीआरपीएफ कुलदीप सिंह सीआरपीएफ की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, ‘जब भी चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की आवश्यकता होती है, तो राज्य सीआरपीएफ की तैनाती के लिए कहते हैं।’ सिंह ने आगे कहा कि नक्सलवाद से निपटने में सीआरपीएफ की अहम भूमिका रही है। साथ ही पूर्वोत्तर में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। इसके अलावा उन्होंने वैष्णो देवी, राम जन्मभूमि और अमरनाथ जैसे तीर्थ स्थानों की सुरक्षा के लिए कुशलता से काम किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed