फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS External Affairs Rajkumar Ranjan Singh visits NZ, holds talks to strengthen ties

न्यूजीलैंड: विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह का दौरा, प्रथम भारत व्यापार शिखर सम्मेलन में की शिरकत

Sat, 30 Sep 2023 07:29 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 07:29 PM IST
सार

न्यूजीलैंड में पहले भारत व्यापार शिखर सम्मेलन में विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने की बात की है।

विज्ञापन
MoS External Affairs Rajkumar Ranjan Singh visits NZ, holds talks to strengthen ties
विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का न्यूजीलैंड दौरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रथम भारत व्यापार शिखर सम्मेलन में विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने भाग लिया। 24 सितंबर से 29 सितंबर तक विदेश राज्यमंत्री राजकुमार न्यूजीलैंड दौरे पर थे। अपने  दौरे में उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि यह विदेश राज्य मंत्री की न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा थी।
विज्ञापन



राजकुमार बोल, दोनों देशों के बीच संबधों को बढ़ाने पर विचार
विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने वेलिंगटन में भारतीय उच्चायोग और ऑकलैंड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सह आयोजित प्रथम भारत व्यापार शिखर सम्मेलन 2023 में भाग लिया। मंत्री ने भारत की आर्थिक वृद्धि और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को बढ़ावा देने पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ भारतीय छात्रों के कल्याण में सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। बयान में कहा गया है कि राजकुमार रंजन सिंह ने शिक्षा जगत के साथ-साथ थिंक टैंक के साथ भी बातचीत की और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। अपने दौरे में उन्होंने भारतीय छात्रों और भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ भी बातचीत की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed