फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MOS Ajay Bhatt visits BrahMos Pavilion, applauds milestones achieved by BRAHMOS missile

Bengaluru: रक्षा राज्यमंत्री ने किया ब्रह्मोस पवेलियन का दौरा, मिसाइल उपलब्धियों की सराहना की

Thu, 16 Feb 2023 09:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 09:48 AM IST
सार

निरीक्षण के दौरान ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मार्केट प्रमोशन और एक्सपोर्ट निदेशक प्रवीण पाठक ने राज्यमंत्री को ब्रह्मोस संयुक्त उद्यम की ऐतिहासिक निर्यात उपलब्धि के बारे में हालिया जानकारी दी।

विज्ञापन
MOS Ajay Bhatt visits BrahMos Pavilion, applauds milestones achieved by BRAHMOS missile
MOS Ajay Bhatt - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया के तहत ब्रह्मोस पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उनका स्वागत मार्केटिंग और एक्सपोर्ट निदेशक प्रवीण पाठक ने किया। अधिकारियों ने बताया इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री को ब्रह्मोस लैंड मोबाइल कॉम्प्लेक्स, नेवल फ्लीट प्लेटफॉर्म और ब्रह्मोस एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल द्वारा हासिल की गई नवीनतम प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान राज्यमंत्री को भटगांव, लखनऊ में उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर के तहत स्थापित की रही अगली पीढ़ी की ब्रह्मोस-एनजी की क्षमताओं व उनकी अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा के बारे में भी अवगत कराया गया।

विज्ञापन


ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। अब चीन के पड़ोसी देश वियतनाम के बाद फिलीपींस को भी ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल उपयोगी लग रही है। ब्रह्मोस मिसाइल कार्यक्रम के डीजी अतुल दिनकर राणे और मार्केटिंग-एक्सपोर्ट निदेशक प्रवीण पाठक को उम्मीद है कि जल्द ही दुनिया के कई देशों को इस मिसाइल का निर्यात करना पड़ सकता है। प्रवीण पाठक के मुताबिक न केवल ब्रह्मोस की मांग बढ़ रही है बल्कि चीन के पड़ोसी देशों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। प्रवीण पाठक के मुताबिक बेंगलुरु के एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहे एयर-शो में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ब्रह्मोस को सैन्य संतुलन में अहम भूमिका निभाने वाली सामरिक मिसाइल प्रणाली से जोड़ा है।
विज्ञापन



ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रम के महानिदेशक अतुल दिनकर राणे, ब्रह्मोस के डिप्टी सीईओ संजीव कुमार जोशी और मार्केटिंग-एक्सपोर्ट निदेशक प्रवीण पाठक ने सीडीएस जनरल चौहान को सुपरसोनिक मिसाइल के भावी कार्यक्रमों, उसकी रूपरेखा, क्षमता और इसके उन्नत संस्करण के बारे में जानकारी दी। सीडीएस चौहान के अलावा रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी ब्रह्मोस, इसके फायर पॉवर, मिनी ब्रह्मोस और इसके निर्यात की संभावना को परखा। प्रवीण पाठक ने रक्षा राज्यमंत्री को ब्रह्मोस मिसाइल में रुचि दिखाने वाले देशों तथा निर्यात की संभावनाओं के बारे में बताया। ब्रह्मोस के महानिदेशक का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत सुपरसोनिक मिसाइल का बड़े पैमाने पर निर्यात कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटगांव, लखनऊ के पास होगा ब्रह्मोस का निर्माण
उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में अत्याधुनिक ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का निर्माण करने के लिए भटगांव, लखनऊ में एक बड़ी इकाई स्थापित की जाएगी। गौरतलब है कि भारत और रूस ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को विकसित किया है। दोनों देश मिनी ब्रह्मोस और हाइपरसोनिक संसस्करण पर भी काम कर रहे हैं। ब्रह्मोस की खासियत यह है कि यह जहां ध्वनि से तेज गति से दुश्मन के ठिकाने को ध्वस्त करती है, वहीं इसे जमीन, हवा और पानी तथा पानी के भीतर से भी दुश्मन के ठिकाने पर दागा जा सकता है। यह मिसाइल प्रणाली देश के उन्नत फाइटर जेट सुखोई से दुश्मन के ठिकाने पर लांच की जा सकती है। इसे रफाल लड़ाकू विमान पर भी तैनात किए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed