फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than twenty women get tickets in BJP lok sabha election 2019 first list

भाजपा की पहली लिस्ट में बीस से ज्यादा महिलाओं को मिला टिकट

Fri, 22 Mar 2019 12:04 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
More than twenty women get tickets in BJP lok sabha election 2019 first list
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 184 नामों की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में कुल 21 महिलाओं पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इनमें हाई प्रोफाइल केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी को अमेठी से, हेमा मालिनी को मथुरा से, गोपीनाथ मुंडे की छोटी बेटी प्रीतम गोपीनाथ मुंडे को बीड से तो पूनम महाजन को मुम्बई नार्थ सेंट्रल से टिकट दिया गया है।  

विज्ञापन


पहली लिस्ट में ही संघमित्रा मौर्या को बदायूं से, रक्षा निखिल खडसे को रावेर से, क्वीन ओझा को गोहाटी से, रेणुका सिंह को सरगुजा से टिकट मिला है। तेलंगाना के महबूब नगर से डीके अरुणा को, गोमती साईं को रायगढ़ से, टेहरी गढ़वाल से माला राजलक्ष्मी को, राजगंज से देबोश्री चौधरी को, मालदा दक्षिण से श्रीरूपा मित्रा चौधरी को, हुगली से लॉकेट चटर्जी को और घाटल से भारती घोष को टिकट दिया गया है।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे कार्यकाल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम चलाते रहे थे। वे बार-बार देश की बेटियों को आगे बढ़ाने का मौका देने की बात भी करते रहे। उनके कैबिनेट में महिला मंत्रियों को दी गई मजबूत जिम्मेदारी भी उनके इसी सोच को आगे बढ़ाती रही थी। सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय, मेनका गांधी और कृष्णराज को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्मृति इरानी को पहले मानव संसाधन मंत्रालय और बाद में कपड़ा मंत्रालय दिया जाना उनके इसी सोच का सबूत माना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed