फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 8k cops deployed for Maharashtra legislature's Winter session in Nagpur

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए तैयारी, नागपुर में आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Sun, 07 Dec 2025 07:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 07 Dec 2025 07:41 PM IST
सार

Maharashtra Winter Session: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर जिले में आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ सीसीटीवी और गश्त भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
More than 8k cops deployed for Maharashtra legislature's Winter session in Nagpur
महाराष्ट्र विधान भवन - फोटो : Wikipedia

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से नागपुर में शुरू होने जा रहा है और इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शहर में आठ हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं ताकि सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष का चाय पार्टी से बहिष्कार, LoP नहीं बनाए जाने से नाराज
विज्ञापन


पांच राज्य रिजर्व पुलिस बल की कंपनियां तैनात
इनमें से करीब 5000 पुलिसकर्मी नागपुर शहर के हैं, जबकि 3000 कर्मचारी महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से बुलाए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) की कंपनियां, 1400 होमगार्ड, और जल्द ही शामिल होने वाली फोर्स वन की एंटी-टेरर टीम भी तैनाती का हिस्सा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे क्या दी गई जिम्मेदारी?
डीसीपी (स्पेशल ब्रांच) शशिकांत सातव पूरे सुरक्षा प्रबंधों की देखरेख करेंगे। डीसीपी (मुख्यालय) दीपक अग्रवाल बाहर से आने वाले अधिकारियों के रहने, खाने और लॉजिस्टिक की जिम्मेदारी संभालेंगे। डीसीपी ट्रैफिक लोहित मातानी ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करेंगे। पूरी सुरक्षा टीम ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नवीनचंद्र रेड्डी के नेतृत्व में काम करेगी।
  • डीसीपी/ एसपी- 10
  • एसीपी- 38
  • पुलिस निरीक्षक- 80
  • एपीआई/ एसआई- 235
  • कॉन्स्टेबल- 2,400
  • महिला पुलिसकर्मी- 500

यह भी पढ़ें - Maharashtra: कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई, डिप्टी CM शिंदे पर टिप्पणी की जांच करेगी समिति

नागपुर में निगरानी और गश्त कड़ी
शहर में सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है, क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें संवेदनशील इलाकों में गश्त करेंगी। बीडीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉड और आधुनिक उपकरणों से सुरक्षा जांच की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रवींद्र कुमार सिंगल ने अधिकारियों को ब्रीफिंग दी और ड्यूटी बांटी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मैदान में नियमित दौरे और समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed