फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 70 lakh people get corona vaccine so far

भारत में सबसे तेजी से कोरोना टीकाकरण, अब तक 70 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

Fri, 12 Feb 2021 06:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 06:16 AM IST
विज्ञापन
More than 70 lakh people get corona vaccine so far
अस्पताल में टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी में भारत पूरी तरह से जंग जीतने में लगा हुआ है। भारत अपने नागरिकों की ही नहीं और देशों की भरपूर मदद कर रहा है। भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 70 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

विज्ञापन


देशभर में टीकाकरण रफ्तार पकड़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण के 27वें दिन शाम सात बजे तक 74,30,866 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जा चुका है।  
विज्ञापन


अब तक कुल 1,53,799 टीके के सत्रों का आयोजन हो चुका है। इनमें  57,90,832 स्वास्थ्यकर्मचारी और 16,40,034 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं।। बृहस्पतिवार को कुल 10,743 सत्रों में 4,13,752 लोगों को टीका लगा। इनमें 85,604 स्वास्थ्यकर्मी और 3,28,148 फ्रंटलाइनवर्कर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







15807 कर्मचारियों का हुआ टीकाकरण, 12 में दिखे हल्के दुष्प्रभाव
राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को 15807 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। इनमें से 12 को टीका लगने के बाद हल्के बुखार और दर्द की शिकायत हुई। 

किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई है।

पिछले तीन दिन में ही करीब 43 हजार कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण केंद्रों की बढ़ती संख्या के चलते यह हो रहा है। हालांकि, अभी तक के लक्ष्य के मुताबिक, 60 फीसदी लोगों को ही टीका लग सका है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 253 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 184 केंद्रों पर कोवीशिल्ड और 69 पर कोवाक्सिन की खुराक दी गई। इस दौरान 25,300 लोगों को टीका लगना था। इनमें से 15807 ने टीका लगवाया।

निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से 63 फीसदी कर्मचारियों ने खुराक ली। इनमें स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान और सिविल डिफेंस के वालंटियर भी शामिल है। 

जिलावार स्थिति देखें तो मध्य दिल्ली जिले में कुल 38 केंद्रों पर 1803 कर्मचारियों ने टीका लगवाया, पूर्वी दिल्ली में 15 केंद्रों पर 1031, नई दिल्ली में 15 केंद्रों पर 1658, उत्तरी जिले में 14 केंद्रों पर 761, उत्तर पूर्वी जिले में 7 केंद्रों पर 1047, उत्तर पश्चिमी जिले में 27 केंद्रों पर 1655, शाहदरा जिले में 24 केंद्रों पर 1063, दक्षिणी जिले में 32 केंद्रों पर 1810, दक्षिणी पूर्वी जिले में 28 केंद्रों पर 1132, दक्षिणी पश्चिमी जिले में 19 केंद्रों पर 1387 और पश्चिमी जिले में 34 केंद्रों पर 2460 कर्मचारियों ने टीके लगवाए।


विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 69 वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ाए गए है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए यह किया गया है। इसी सप्ताह दूसरी खुराक भी दी जाने लगेगी। 

इसको देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि अगले महीने से 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी वैक्सीन दिए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसलिए कोशिश है कि पंजीकृत कर्मचारियों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द किया जाए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed