फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 6,000 people across the country are facing swine flu

स्वाइन फ्लू की चपेट में देशभर के 6,000 से ज्यादा लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट ने चौंकाया

Wed, 06 Feb 2019 05:08 AM IST
sapna singla परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 06 Feb 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
More than 6,000 people across the country are facing swine flu
swine flu

स्वाइन फ्लू पर सामने आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट ने चौंका दिया है। इस साल 1 जनवरी से 3 फरवरी तक के आंकड़े साझा करते हुए मंत्रालय ने बताया है कि देश में स्वाइन फ्लू के 6,601 पीड़ित मरीज सामने आए हैं। इनमें से 226 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। राजस्थान में सबसे ज्यादा 2,263 मरीज फ्लू की चपेट में आए हैं। यहां 85 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं दिल्ली में 1,011 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। राजस्थान के बाद सबसे ज्यादा कहर गुजरात में दिख रहा है। स्वाइन फ्लू के चलते यहां 43 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस रिपोर्ट ने स्वाइन फ्लू के चलते मरीजों की मौत होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता भी जताई है। 

विज्ञापन




स्वाइन फ्लू का सबसे खतरनाक रूप पंजाब में देखने को मिल रहा है। पंजाब में पिछले कुछ दिन के भीतर ही स्वाइन फ्लू के 250 मरीज देखने को मिले हैं। जबकि इनमें 30 लोग फ्लू की वजह से मौत के शिकार हुए हैं। पूरे देश में स्वाइन फ्लू को लेकर पंजाब में मृत्युदर ज्यादा देखने को मिली है। जबकि कुछ इसी तरह के हालात हिमाचल प्रदेश में मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 34 दिन के भीतर 105 लोग एच1एन1 ग्रस्त मिले हैं। इनमें से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड की बात करें तो यहां क्रमश: 490, 270 और 18 मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर बीमार पड़े हैं। यूपी में अब तक चार तो हरियाणा में दो और उत्तराखंड में तीन मरीजों की मौत की जानकारी मंत्रालय को मिली है। जम्मू कश्मीर को लेकर रिपोर्ट में साफ कहा है कि यहां 170 में से 11 मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जो लोग पहले से ही मधुमेह, हाइपरटेंशन, दिल या अन्य किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। उन लोगों की सांसें स्वाइन फ्लू की वजह से कम हो रही हैं। इसके अलावा बुजुर्गों को भी ये बीमारी काफी परेशान कर रही है। उन्होंने ये भी बताया कि उत्तर भारत के राज्यों में स्वाइन फ्लू का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। इन राज्यों से लगातार केंद्रीय टीमें संपर्क बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed