{"_id":"5c65f84cbdec227363551913","slug":"more-than-3000-crore-spent-by-central-government-on-campaign-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार पर पानी की तरह बहाया पैसा, केंद्र सरकार ने पांच साल में खर्च किए 3000 करोड़ से ज्यादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रचार पर पानी की तरह बहाया पैसा, केंद्र सरकार ने पांच साल में खर्च किए 3000 करोड़ से ज्यादा
Fri, 15 Feb 2019 04:52 AM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच साल के दौरान केंद्र सरकार ने अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए 3044 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन काम करने वाली ब्यूरो ऑफ ऑउटरीच एंड कम्यूनिकेशन के मुताबिक 2,374 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खर्च हुआ जबकि 670 करोड़ बाहरी प्रचार के लिए इस्तेमाल हुए। यह जवाब नौकरशाह संजीव चतुर्वेदी की ओर से दायर एक आरटीआई के जवाब में मिले।
विज्ञापन
आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि यह सारी रकम ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल, इंटरनेट, प्रोडक्शन, रेडियो, एसएमएस, मूवी थियेटर, टेलीविजन और अन्य माध्यमों पर खर्च की गई हैं। यह खर्च विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलावा रोजगार के नोटिस, टेंडरों, अन्य नोटिसों और विभिन्न विभागीय विज्ञापनों पर खर्च किए गए हैं। यह खर्च सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न उपक्रमों, विभागों, मंत्रालयों आदि की ओर से किए गए हैं।
विज्ञापन