{"_id":"5d699d998ebc3e93c734a1c8","slug":"more-than-25000-nominations-for-the-padma-samman-of-the-year-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2020 के पद्म सम्मान के लिए 25,000 से ज्यादा नामांकन, 15 सितंबर तक है मौका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साल 2020 के पद्म सम्मान के लिए 25,000 से ज्यादा नामांकन, 15 सितंबर तक है मौका
Sat, 31 Aug 2019 03:35 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 31 Aug 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
Padma Awards
- फोटो : Social Media
वर्ष 2020 के पद्म अलंकरणों के लिए सरकार को अब तक 25 हजार से ज्यादा नामांकन मिले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पद्म सम्मान के लिए 15 सितंबर तक नामांकन या सिफारिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन नागरिक सम्मानों के लिए अब तक 25,317 पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें से 23,865 नामांकन/सिफारिशों की संस्तुति हो चुकी है। सरकार पद्म पुरस्कार पोर्टल के जरिये ऑनलाइन प्रणाली से ही नामांकन स्वीकार करती है।
विज्ञापन
नामांकन की शुरुआत एक मई 2019 कोई हुई थी। सभी क्षेत्रों और विषयों में प्रतिष्ठित तथा असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को इन पुरस्कारों से नवाजा जाता है।
विज्ञापन