{"_id":"60ab4038d9454c037d1a3983","slug":"more-than-2-point-22-lakh-covid-cases-found-in-24-hours-in-india-4454-died-due-to-the-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के आंकड़े से दहशत: 24 घंटे में मिले 2.22 लाख से ज्यादा कोविड केस, 4454 मरीजों की गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौत के आंकड़े से दहशत: 24 घंटे में मिले 2.22 लाख से ज्यादा कोविड केस, 4454 मरीजों की गई जान
Mon, 24 May 2021 11:27 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 24 May 2021 11:27 AM IST
सार
नई कोविड बुलेटिन के अनुसार देशभर में अबतक कुल 33 करोड़ से ज्यादा जांच हो चुकी है, जिसमें 2.67 करोड़ लोग कोविड पॉजिटिव निकले हैं। कोविड संक्रमण से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है और फिलहाल 10 फीसद से ज्यादा सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देशभर में एक दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,67,52,447 हो गई। हालांकि, पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (24 मई) को बताया कि इससे पहले देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले सामने आए थे। वहीं, कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी गिरावट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 4,454 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,03,720 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है और अभी 27,20,716 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.17 प्रतिशत है।
विज्ञापन
1.14 प्रतिशत है कोरोना मृत्यु दर
इसके अलावा देश में अब तक 2,37,28,011 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 88.69 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
विज्ञापन
19 लाख नमूनों की जांच
वहीं, कोरोना संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। ये मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 23 मई तक कुल 33,05,36,064 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 19,28,127 नमूनों की जांच रविवार (23 मई) को की गई।