फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 17 lakh HIV infected in the country in 10 years read these news

चिंताजनक: देश में 10 वर्षों में 17 लाख से अधिक एचआईवी संक्रमित, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Mon, 25 Apr 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 05:44 AM IST
सार

आरटीआई के एक जवाब में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) की ओर से यह जानकारी दी गई। असुरक्षित यौन संबंध से एचआईवी 2011-12 में 2.4 लाख लोगों में दर्ज किया गया, जबकि 2020-21 में यह संख्या घटकर 85,268 हो गई। 

विज्ञापन
More than 17 lakh HIV infected in the country in 10 years read these news
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में पिछले 10 वर्षों में 17 लाख से अधिक लोग ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) से संक्रमित हुए हैं। इनमें से कुछ मामले असुरक्षित यौन संबंध बनाने और कुछ रक्त द्वारा संक्रमित होने के हैं। हालांकि, इस अवधि में एचआईवी से संक्रमित लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। 

विज्ञापन


आरटीआई के एक जवाब में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) की ओर से यह जानकारी दी गई। असुरक्षित यौन संबंध से एचआईवी 2011-12 में 2.4 लाख लोगों में दर्ज किया गया, जबकि 2020-21 में यह संख्या घटकर 85,268 हो गई। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में एचआईवी संक्रमण के सबसे अधिक 3,18,814 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र और फिर कर्नाटक का नंबर है। उत्तर प्रदेश में ये आंकड़ा 1.10 लाख के पार है, जबकि गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख से कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक इन इंडिया पर रहेगा जोर
सूत्रों के मुताबिक, सेना ने एनएलओएस मिसाइलों की सीमित संख्या के लिए ही ऑर्डर दिया है। बड़ी संख्या में इसकी कमी को ‘मेक इन इंडिया’ अभियान से पूरी करने की तैयारी है।

10,000 करोड़ से बनेगा औरंगाबाद-पुणे एक्सप्रेस-वे
केंद्रीय सड़क परिवहन और महामार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को औरंगाबाद-पुणे के बीच 10,000 करोड़ रुपये के एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट की घोषणा की। 225 किलोमीटर की दूरी वाले दोनों शहरों के बीच केवल सवा घंटे में यात्रा पूरी का जा सकेगी। फिलहाल 4-5 घंटे में यह यात्रा पूरी होती है। इस रास्ते पर गाड़ियां 140 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकेंगी।
  
इस पर बनने वाले एक्सप्रेस वे पर कहीं भी कोई मोड़ नहीं होगा। गडकरी यहां राष्ट्रीय राजमार्ग -52 पर 3,216 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 86 किलोमीटर लंबी सड़क को देश को समर्पित करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 2,253 करोड़ रुपये की लागत वाली चार अन्य सड़क परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। इसी के साथ उन्होंने 7 और राष्ट्रीय महामार्ग के प्रोजेक्ट का उदघाटन किया। 

बुलडोजर ध्वस्तीकरण से साफ है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि हाल के बुलडोजर से मकानों को ध्वस्त करने से ऐसे लगता है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। इससे यह भी सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि अतिक्रमण हटाने का यह नया सूत्र दरअसल मुसलमानों और गरीबों को निशाना बनाना है। 

उन्होंने कहा, किसी भी ज्वलंत मुद्दे को राजनीतिक दलों द्वारा एक अवसर के रूप में देखने पर मैं चिंतित हूं। इसका कोई औचित्य नहीं है। एक साक्षात्कारा में चिदंबरम ने जहांगीरपुरी और मध्य प्रदेश के खरगोन में बुलडोजर चलाने के मामले की जमकर खिंचाई की। यह पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी जहांगीरपुरी ध्वस्तीकरण के केंद्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लेकर आई है। इस पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी भाजपा की तरह ही कार्य कर रही है। 

कर्नाटक : महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट, नौ लोगों पर मामला दर्ज
कर्नाटक में एक शर्मनाक घटना के दौरान दक्षिण कन्नड जिले के एक गांव में नौ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस के मुताबिक घटना 19 अप्रैल की है। जिले के गुरिपल्ला गांव के बेलथानगैडी ताल्लुका में कुछ ग्रामीणों के सामने इस घटना को अंजाम दिया गया। 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एजेंसी

ओडिशा के पुरी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 25 घायल
पुरी में यात्रियों से भरी बस पलटने से 25 लोग घायल हो गए। तीर्थयात्रियों को लेकर बस तमिलनाडु जा रही थी, तभी गंजम में हाईवे पर रंभा के पास पलट गई। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 50 यात्री थे। 25 घायलों में से चार को ज्यादा चोटें आई हैं। दुर्घटनास्थल के पास हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बचाव दल को बुलाया गया है। ज्यादा विवरण की प्रतीक्षा है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोले हुबली हिंसा गहरी साजिश
मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर 16 अप्रैल शहर में भड़की हिंसा को गहरी साजिश बताते हुए कहा कि सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भीड़ संगठित होकर किसी पुलिस स्टेशन पर हमला करती है तो यह गंभीर मामला है। 

ट्विटर : जलवायु परिवर्तन पर वैज्ञानिक राय के विपरीत विज्ञापनों पर लगेगी रोक
ट्विटर ने कहा कि वह ऐसे विज्ञापनों को चलाने की अनुमति नहीं देगा, जो जलवायु परिवर्तन पर वैज्ञानिकों की राय के विपरीत होंगे। यह नीति गूगल पर पहले से ही लागू है। कंपनी की नई नीति में कहा गया है कि विज्ञापन जलवायु संकट पर चर्चा से ध्यान हटाने वाले नहीं होने चाहिए। वैसे ऐसे संकेत नहीं हैं कि इन परिवर्तनों से सोशल मीडिया साइट के उपयोगकर्ताओं पर प्रभाव पड़ने वाला है। फेसबुक पर भी जलवायु परिवर्तन पर भ्रामक दावे करने वाली पोस्ट की भरमार है। यूरोपीय यूनियन ने बड़ी तकनीकी कंपनियों से कहा है कि वे साइटों पर भड़काऊ भाषणों, गलत सूचनाओं पर निगरानी रखें।

जापान : पर्यटक नौका डूबने से 10 लोगों की मौत, 16 लापता
टोक्यो। उत्तरी जापान में 26 पर्यटकों को ले जा रही नौका के लापता होने के बाद 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें सात पुरुष और तीन महिलाएं थीं। नौका पर दो बच्चों समेत 24 यात्री व चालक दल के दो सदस्य थे। तटरक्षक बल ने कहा कि उत्तरी राष्ट्रीय उद्यान के ठंडे पानी में नौका डूब गई थी। एक दिन पहले नौका ने संकट में होने का संकेत भेज कहा था कि वह डूब रही है। यह नौका शिरेतोको प्रायद्वीप के पास शनिवार दोपहर डूब गई।  एजेंसी

शरीफ और पुतिन के बीच हुआ पत्राचार छिपाया गया
पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने आपसी संबंध मजबूत करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान किया। रविवार को यह खुलासा हुआ है। अब तक इसे छिपाकर रखा गया था, ताकि अमेरिका न नाराज हो जाए।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का आरोप है कि रूस से नजदीकियों की वजह से उन्हें अमेरिका ने पद से हटवाया था। उधर, शरीफ की ओर से रूस से ताल्लुकात बढ़ाने की बात अब तक गुप्त रखी गई। 

माना जा रहा है कि वे इस चर्चा के केंद्र में लाने से बच रहे थे। पुतिन द्वारा 12 अप्रैल को पत्र लिखकर उन्हें बधाई दी गई और संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कही गई। जवाब में शरीफ ने भी उन्हें धन्यवाद दिया और समान भावना दर्शाते हुए अफगानिस्तान में सहयोग की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed