{"_id":"6043f6d33a9ecb435e231e52","slug":"more-than-10000-corona-cases-found-in-maharashtra-47-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन भी 10 हजार के पार हुए संक्रमित, 47 कोरोना मरीजों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन भी 10 हजार के पार हुए संक्रमित, 47 कोरोना मरीजों की मौत
Sun, 07 Mar 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Mar 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना महामारी के भयानक आंकडे़ सामने आए हैं। मार्च महीने के पहले हफ्ते में ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी 10 हजार से अधिक नए मरीज मिले। वहीं, बीते 24 घंटे में 47 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कुल 10,187 नए संक्रमित पाए गए, जबकि बीते 24 घंटे में 6080 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 92,897 हो गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सूबे में 4,28,676 लोग होम क्वारंटीन और 4,514 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। राज्य में मुंबई, पुणे के अलावा विदर्भ के नागपुर, अमरावती, अकोला और मराठवाड़ा के औरंगाबाद और कोल्हापुर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
मुंबई में भी बढ़ा संक्रमण
शनिवार को मुंबई में भी 1188 कोरोना के नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र मुंबई सहित ठाणे, पालघर, नवी मुंबई, रायगढ़ में कुल 2208 नए संक्रमित मिले।
एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में भी बीते 24 घंटे में पांच नए मरीज मिले जबकि इस पूरे इलाके में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4138 हो गई है। इसके चलते यहां एक बार फिर पुराने पैटर्न पर जांच शुरू की गई है।