फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More research is necessary to know the effect of BCG vaccine on covid19

कोरोना पर बीसीजी टीके का असर जानने को और शोध जरूरी

Fri, 03 Apr 2020 07:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 03 Apr 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
More research is necessary to know the effect of BCG vaccine on covid19
Bcg vaccine - फोटो : Social Media

बीसीजी टीकाकरण से कुछ देशों में कोविड-19 बीमारी की गंभीरता में कमी का दावा करते शोध के बाद भारत के डॉक्टरों ने विस्तृत अध्ययन की जरूरत बताई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क तकनीकी संस्था के अध्ययनकर्ताओं ने दावा किया था कि बेसिलियस काल्मेट ग्युरिन (बीसीजी) टीकाकरण नए कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कारगर हथियार साबित हो सकता है। भारत में यह टीका बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण कार्यक्रम के तहत दिया जाता है।

विज्ञापन


फेफड़ों की सर्जरी के विशेषज्ञ अरविंद कुमार के अनुसार बीसीजी टीकाकरण और कोरोना वायरस में कुछ संबंध तो है, लेकिन दोनों में सीधा संबंध है, अभी ऐसा कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ रवि शंकर झा के अनुसार भी इसके लिए बड़े स्तर पर रोग का अध्ययन होना चाहिए। डॉ. अरविंद ने संभावना जताई कि पहले से होने वाले संक्रमणों की वजह से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस के खिलाफ बेहतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी देशों में ऐसा नहीं है। वहीं भारत सरकार द्वारा वायरस फैलने के दूसरे चरण में ही किए गए लॉकडाउन का भी हमें फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed