फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more increase in oil prices: Indias appeal to OPEC countries unheard, Saudi Arabia gave this advice

और बढ़े तेल के दाम : ओपेक देशों ने अनसुनी की भारत की अपील, सऊदी अरब ने दी यह सलाह

Fri, 05 Mar 2021 10:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Mar 2021 10:22 PM IST
सार

  • पेट्रोलियम निर्यातक देशों ने उत्पादन पर लगी पाबंदी हटाने की भारत की अपील ठुकराई
  • विश्व बाजार में कच्चा तेल और महंगा होने से बढ़ेगी मुसीबत
  • उत्पादन नहीं बढ़ाने पर एकमत हुए ओपेक देश

विज्ञापन
more increase in oil prices: Indias appeal to OPEC countries unheard, Saudi Arabia gave this advice
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

विस्तार

महंगे तेल से हो रही परेशानी को लेकर भारत द्वारा पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी देशों से की गई अपील उन्होंने अनसुनी कर दी है। भारत ने ओपेक देशों से अपील की थी कि वे कच्चे तेल के उत्पादन पर लागू नियंत्रण हटाकर दाम में कमी लाएं। इन देशों द्वारा अपील अनसुनी करने के बाद विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम और बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन


प्रमुख तेल उत्पादक देश सऊदी अरब ने तो भारत को सलाह दी है कि वह पिछले साल जब कच्चे तेल के दाम काफी नीचे चले गए थे उस समय खरीदे गए कच्चे तेल का इस्तेमाल कर सकता है। उधर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम शुक्रवार को करीब एक प्रतिशत बढ़कर 67.44 डालर प्रति बैरल हो गए। 
विज्ञापन


यह अपील की थी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओपेक देशों की बृहस्पतिवार को हुई बैठक से पहले इन देशों से अपील की थी कि कच्चे तेल के दाम में स्थिरता लाने के लिए वह इसके उत्पादन पर लागू बंदिशों को कम करें। उनका मानना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते कच्चे तेल के दाम से आर्थिक क्षेत्र में आने वाला सुधार और मांग दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन नहीं बढ़ाने पर ओपेक सहमत
ओपेक और उसके सहयोगी देशों, जिन्हें ओपेक प्लस के नाम से जाना जाता है, ने अपनी बैठक में इस बात पर सहमति जताई कि अप्रैल में कच्चे तेल का उत्पादन नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। इन देशों का मानना है कि मांग में और मजबूत सुधार आने देने की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

प्रिंस सलमान ने यह कहा-
ओपेक देशों की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में भारत के आग्रह के बारे में पूछे गए सवाल पर सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलाजीज बिन सलमान ने कहा कि भारत को पिछले साल काफी कम दाम पर खरीदे गए कच्चे तेल के भंडार में से कुछ तेल का इस्तेमाल कर लेना चाहिए।

भारत ने पिछले साल भरा भंडार
भारत ने पिछले साल जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम काफी कम चल रहे थे, तब अपने रणनीतिक भंडारों को भरने के लिए एक करोड़ 67 लाख बैरल कच्चे तेल की खरीद की थी। उस कच्चे तेल का औसत मूल्य 19 डॉलर प्रति बैरल था। प्रधान ने 21 सितंबर 2020 को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी।


बहरहाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं। तेल कंपनियों ने यदि कच्चे तेल के दाम में आई ताजा वृद्धि को भी ग्राहकों पर डाल दिया तो इनकी खुदरा कीमतें और बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed