फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More cheetahs Will come to India Family grow in a few years

Cheetah: देश में आएंगे और चीते कुछ वर्षों में बढ़ेगा कुनबा, 5-10 साल में सामने आएंगे प्रोजेक्ट चीता के परिणाम

Mon, 19 Sep 2022 05:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 19 Sep 2022 05:32 AM IST
सार

लॉरी मार्कर ने कहा कि भारत से विलुप्त होने के बाद चीतों को कहीं और से लाकर बसाने का ही विकल्प बचा था। भारत में इनकी बड़ी आबादी स्थापित करने का लक्ष्य बनाया गया है इसलिए इन्हें अभी और लाया जाएगा।

विज्ञापन
More cheetahs Will come to India Family grow in a few years
चीता (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

विश्व की प्रमुख चीता विशेषज्ञ और भारत में इन्हें नामीबिया से ट्रांसलोकेट करवाने वाली लॉरी मार्कर का कहना है कि आने वाले वर्षों में भारत को और चीते मिलेंगे। ये चीते नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे। साथ ही कहा, भारत के प्रोजेक्ट चीता के परिणाम अगले 5 से 10 वर्ष में सामने आएंगे।

विज्ञापन


लॉरी ने कहा कि भारत से विलुप्त होने के बाद चीतों को कहीं और से लाकर बसाने का ही विकल्प बचा था। भारत में इनकी बड़ी आबादी स्थापित करने का लक्ष्य बनाया गया है इसलिए इन्हें अभी और लाया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका व नामीबिया के साथ इसे लेकर काम हो रहा है। लॉरी ने दावा किया, चीतों को बचाना दुनिया बदलने जैसा है।
विज्ञापन


नामीबियाई नामों से ही है अब तक पहचान
आठ चीतों के नाम ओबान, फ्रेडी, सावन्नाह, आशा, सिबली, सैसा और साशा हैं। ये नाम नामीबिया में ही रखे गए थे। केएनपी के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने बताया कि अभी हम इन्हें नए नाम देने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में एक बार करता है भोजन...
चीता तीन दिन में एक बार भोजन करता है। दो दिन पहले भारत आने से पहले इन्हें भैंस का मीट दिया था। आज फिर इन्हें वही दिया जाएगा।

वन्य जीव संरक्षण में भारत लगातार सफल
52 टाइगर रिजर्व भारत में 18 राज्यों के 75,000 वर्ग किमी में फैले हैं

  • यहां विश्व में जंगल के बाघों की 75 फीसदी आबादी
  • बाघ संरक्षण के लिए 2022 में 300 करोड़ रुपये आवंटित, 2014 में राशि 185 करोड़ थी
  • 2014 में देश में 2,226 बाघ थे, यह संख्या 2018 में 2,967 पहुंचाई गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed