{"_id":"6363abc15a8f59620464b76a","slug":"morbi-bridge-collapse-admin-claims-last-person-missing-information-is-wrong-rescue-operation-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morbi Bridge Collapse: मोरबी प्रशासन का दावा- अंतिम व्यक्ति के लापता होने की सूचना गलत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Morbi Bridge Collapse: मोरबी प्रशासन का दावा- अंतिम व्यक्ति के लापता होने की सूचना गलत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा
Thu, 03 Nov 2022 05:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 03 Nov 2022 05:23 PM IST
सार
जिला कलेक्टर जीटी पांड्या ने कहा, पुलिस ने हमें सुबह रिपोर्ट सौंपी कि फोन कॉल एक तरह से फर्जी थी। हमने उस नंबर से संपर्क किया, यहां तक कि उसके परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया। उस नाम का कोई लापता नहीं है।
विज्ञापन
मोरबी पुल हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के मोरबी जिले के अधिकारियों को एक अंतिम व्यक्ति के लापता होने की गलत सूचना दी गई थी। पुलिस ने विधिवत सत्यापन के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट दी गई।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर जीटी पांड्या ने कहा, पुलिस ने हमें सुबह रिपोर्ट सौंपी कि फोन कॉल एक तरह से फर्जी थी। हमने उस नंबर से संपर्क किया, यहां तक कि उसके परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया। उस नाम का कोई लापता नहीं है। विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई और उसके आधार पर अब हम उसके लापता होने पर विचार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया, कुल 135 लोगों की मौत हुई है..लेकिन हमारा नियंत्रण कक्ष अभी भी चालू है। लोग हमें ऐसी सभी जानकारी दे सकते हैं। हम उचित प्रक्रिया के साथ उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन